उप्र में फर्जी तरीके से आधार अपडेट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

-तीन लैपटॉप, मोबाइल, फिंगर स्कैनर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद, साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज साइबर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को यूआईडीएआई की सुरक्षा प्रणाली को बायपास कर अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे से तीन लैपटॉप, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन, चार फिंगर स्कैनर, 19 बायोमेट्रिक उपकरण, स्टोरेज डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।

यह जानकारी पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम सागर जैन ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के जगापुर गांव निवासी लवकुश यादव और फतेहपुर जनपद के मूल निवासी पवन शरण जो वर्तमान में कानपुर नगर में रहता है। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 50/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई ।

गोमाता की सेवा से हमारे संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होगी- उपाध्यक्ष ये खबर भी पढ़े : गोमाता की सेवा से हमारे संस्कार एवं संस्कृति की रक्षा होगी- उपाध्यक्ष

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपित यूआईडीएआई की अधिकृत प्रणाली को तकनीकी तरीके से बायपास कर किसी अन्य आधार ऑपरेटर की यूजर आईडी और पिन का दुरुपयोग करते थे। कुछ तकनीकी माध्यमों का उपयोग कर आधार प्रणाली में अनधिकृत प्रवेश किया जाता था और आधार नामांकन तथा आधार अपडेट का कार्य किया जाता था।

पूछताछ में यह भी पता चला कि वर्ष 2020 में एक निजी कंपनी में आधार ऑपरेटर के रूप में कार्य करने के दौरान आरोपिताें को इस प्रक्रिया की जानकारी मिली थी। बाद में कुछ लोगों के संपर्क में आकर उन्होंने इस अवैध नेटवर्क से जुड़कर आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का काम शुरू कर दिया। इसके बदले प्रत्येक आधार ऑपरेटर की आईडी सक्रिय कराने और प्रत्येक आधार बनाने या अपडेट करने पर निर्धारित रकम ली जाती थी।

उन्होंने बताया कि आरोपिताें के कब्जे से तीन लैपटॉप, तीन एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन, चार फिंगर स्कैनर, आठ स्टोरेज डिवाइस (पांच हार्ड डिस्क और तीन पेन ड्राइव), 19 बायोमेट्रिक उपकरण (कैनफुगर और ग्रामटेक एवं मॉर्फो आदि), तीन हिसाब-किताब की बुकें तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। सागर जैन ने बताया कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आधार जैसी महत्वपूर्ण पहचान प्रणाली का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की *"सेवा, सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर पीआरवी कर्मियों की बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व...
उत्तर प्रदेश 
आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर पीआरवी कर्मियों की बैठक आयोजित

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ढाबा एवं रेस्टोरेंट का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं...