कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर में 3 से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

भीड़, यातायात व्यवस्था और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन का फैसला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई संस्थान भी रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले में 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्री-प्राइमरी, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों पर भी लागू होगा।

नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने किया अटल पार्क का औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने किया अटल पार्क का औचक निरीक्षण

इसके अलावा यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल भी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने डिग्री कॉलेज, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और तकनीकी शिक्षण संस्थानों को भी अवकाश के दायरे में शामिल किया है।

प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान जिले की सड़कों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने, यातायात व्यवस्था में बदलाव और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के आवागमन के कारण छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। 10 अगस्त के बाद शिक्षण संस्थानों के संचालन को लेकर प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की *"सेवा, सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
जनशिकायतों के निस्तारण में आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम

आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर पीआरवी कर्मियों की बैठक आयोजित

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व...
उत्तर प्रदेश 
आगामी श्रावण मास एवं चेहल्लुम पर्व के दृष्टिगत थाना मेंहदावल पर पीआरवी कर्मियों की बैठक आयोजित

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ढाबा एवं रेस्टोरेंट का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में आज खाद्य सुरक्षा एवं...