समाधान दिवस : 795 प्रकरणों में से 181 का निस्तारण
मलिहाबाद तहसील पहुंचे डीएम, 72 मामलों का किया समाधान
लखनऊ। लखनऊ की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 795 मामले आये जिसमें से 181 का मौके पर समाधान किया गया। शेष प्रकरणों को निस्ताकरण के लिए संबधित विभागों को भेज दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाख जी मलिहाबाद तहसील पहुंचे और 72 मामलों को मौके पर निस्तारित कर दिया। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है जिसे लेकर यह विशेष आयोजन किया जाता है। सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह में कराएं।
मलिहाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस में कुल 201 प्रकरण प्राप्त हुये, जिसमें से 72 प्रकरणों का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को भेज दिया गया। इसी तरह तहसील सदर में 41 में से 3 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, बी0के0टी0 में 175 में से 38 प्रकरण का निस्तारण, मोहनलालगंज में 262 में से 52 प्रकरण का निस्तारण तथा सरोजनीनगर में 116 में से 16 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। इसमें पुलिस 118, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 2, राजस्व 397, विकास 43, शिक्षा 4, स्वास्थ्य 2, समाज कल्याण 16, नगर निगम 2 तथा अन्य 211 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सभी प्रकरणों का निस्तारण करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध किया जाए। इन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारी शिकायतकतार्ओं से फीडबैक भी लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी एन बी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ पवन पटेल, डीसी मनरेगा, पीडी ग्राम्य विकास, तहसीलदार मलिहाबाद कुमकुम, पुलिस, समाज कल्याण सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
