जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा
बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने वार्ड संख्या 12 में सीसी सड़क निर्माण का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 22 के मोहल्ला काजीटोला में पंजाबी चौक से टिकटगंज में सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुसार विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर रही है। सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है, ताकि शहर का प्रत्येक नागरिक विकास का लाभ समान रूप से प्राप्त कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
