निस्तारण में लापरवाही व अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं: डीएम

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस शासन की महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराया जाता है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में स्थलीय सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के दौरान राजस्व की 24, पूर्ति विभाग की 03, विद्युत की 04, पुलिस की 06 एवं अन्य विभागों की 04 सहित कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया तथा शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायती पत्रों में भूमि की पैमाइश कराने, चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने आदि की शिकायते प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ गामिनी सिंगला व अन्य जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर परिवार पर फेंकी खौलती चाय, दादी, पिता और भाई झुलसे ये खबर भी पढ़े :  बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर परिवार पर फेंकी खौलती चाय, दादी, पिता और भाई झुलसे

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर डीएम व एसपी को स्कार्फ लगाकर किया गया सम्मानित।

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* भारत स्काउट गाइड  संत कबीरनगर द्वारा  *स्काउट गाइड स्कार्फ डे* के अवसर...
उत्तर प्रदेश 

एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

  संत कबीर नगर,   01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार अधिकारीद्वय...

कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, छोटी काशी में भक्तों के स्वागत को तैयार पूरा सिस्टम

ललित वर्मा लखीमपुर-खीरी,01 अगस्त(तरुणमित्र)। श्रावण मास में आस्था के केंद्र छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों...

हमीरपुर में बीमा के 40 लाख के लालच में पत्नी को दी मौत, पति समेत चार आरोपित गिरफ्तार

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में ललपुरा क्षेत्र के पौथिया गांव के पास सड़क किनारे मिली अज्ञात महिला की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 