बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार

तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

Published By Arun Agrawal
On
Arun Agrawal Picture

जरवलरोड बहराइच (तरुणमित्र संवाददाता)। जरवल रोड पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भाग रहे तीन शातिर बदमाशों को घेराबंदी कर धर दबोचा है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बांका, चाकू, बोरी और रस्सी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल रवाना कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार तड़के सुबह प्रभारी निरीक्षक जरवल रोड के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दे रही थी। इसी दौरान जरवल रोड थाना क्षेत्र में ही ग्राम दातारामपुरवा मोड़ के पास सड़क किनारे तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा कर पूछताछ का प्रयास किया तो तीनों बदमाश घबराकर भागने लगे। पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायर झोंक दिया। पुलिस बल ने तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए अपनी जान बचाई और घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को मौके से ही सकुशल गिरफ्तार कर लिया। ​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ​अशरफ पुत्र शरीफुल, ​शरीफुल पुत्र अहमद हसन, ​अकरम पुत्र शरीफुल निवासीगण ग्राम हरचन्दा, थाना जरवलरोड, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

गन्ना बुवाई के साथ सा फसली की खेती अवश्य करें - मनोज चंदेल ये खबर भी पढ़े : गन्ना बुवाई के साथ सा फसली की खेती अवश्य करें - मनोज चंदेल

​अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 1 खोखा कारतूस 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस .315 बोर,1 अदद बांका, 1 अदद चाकू, 1 प्लास्टिक की बोरी व रस्सी बरामद हुई है।पकड़े गए अभियुक्तों का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। ​शरीफुल के विरुद्ध पूर्व से गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, रंगदारी और चोरी सहित 27 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि​अशरफ के खिलाफ गोवध अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस/भादवि की विभिन्न धाराओं में 6 मुकदमे दर्ज हैं।

वही ​अकरम के खिलाफ थाना कैसरगंज में चोरी व अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह सभी बदमाश काफी समय से गोकशी समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिन्देश्वरी प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक  रत्नेश सिंह, हैड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, कांस्टेबल व्यासमुनि वर्मा तथा कांस्टेबल राम सागर वर्मा शामिल रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Arun Agrawal Picture

पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाले अरुण अग्रवाल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बहराइच ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और संतुलित कवरेज के साथ वह लगातार समाचारों पर काम कर रहे हैं।

नवीनतम

डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसएसपी ने अटैना घाट का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अब हर वीकेंड होगी यूपी पुलिस की 'ऑनलाइन क्लास', डीजीपी राजीव कृष्ण का बड़ा आदेश

शनिवार-रविवार प्रशिक्षण पूरा करना होगा अनिवार्य, सोमवार को होगी समीक्षा; पहले चरण में अग्नि सुरक्षा को बनाया गया प्रशिक्षण विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा 

बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने वार्ड संख्या 12 में सीसी सड़क निर्माण  का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा 

डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।

संत कबीर नगर ।  जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।