अब हर वीकेंड होगी यूपी पुलिस की 'ऑनलाइन क्लास', डीजीपी राजीव कृष्ण का बड़ा आदेश

अब हर सप्ताहांत होगी यूपी पुलिस की ऑनलाइन ट्रेनिंग, डीजीपी राजीव कृष्ण ने जारी किए निर्देश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शनिवार-रविवार प्रशिक्षण पूरा करना होगा अनिवार्य, सोमवार को होगी समीक्षा; पहले चरण में अग्नि सुरक्षा को बनाया गया प्रशिक्षण विषय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने नई पहल शुरू की है। उन्होंने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों के लिए हर सप्ताहांत ‘वीकेंड प्रशिक्षण लक्ष्य’ लागू करने के निर्देश दिए हैं।

इस व्यवस्था के तहत सभी पुलिसकर्मी शनिवार और रविवार को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध चयनित ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को पूरा करेंगे। प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सोमवार को की जाएगी।

रूफटॉप सोलर में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, लखनऊ बना देश का नंबर-1 ये खबर भी पढ़े : रूफटॉप सोलर में उत्तर प्रदेश ने मारी बाजी, लखनऊ बना देश का नंबर-1

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधुनिक, तकनीक आधारित और पेशेवर पुलिसिंग के विजन के अनुरूप शुरू की गई है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, नई तकनीकों की जानकारी देना और उनके कौशल में लगातार सुधार करना है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की केंद्रीय प्रशिक्षण इकाई द्वारा भारत सरकार के आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जा रही है। प्रत्येक सप्ताह एक उपयोगी विषय का चयन कर उसे ‘सप्ताहांत प्रशिक्षण लक्ष्य’ बनाया जाएगा, जिसे पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी प्रभावित किए बिना पूरा करेंगे।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पुलिसकर्मियों की भागीदारी, मूल्यांकन और कार्य प्रदर्शन पर इसके प्रभाव की भी नियमित समीक्षा की जाएगी।

पहले सप्ताह का विषय अग्नि सुरक्षा

इस अभियान के पहले चरण में करीब 48 मिनट का ‘अग्नि सुरक्षा’ विषयक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम चुना गया है। इसमें आग लगने के कारणों, आग के विभिन्न प्रकार, आग बुझाने के तरीकों, ठंडा करने की प्रक्रिया, ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकने, ईंधन हटाने और रासायनिक प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने जैसी जानकारियां दी जाएंगी।

इसके साथ ही अग्निशामक यंत्र के सुरक्षित उपयोग के लिए पीएएसएस (खींचना, निशाना लगाना, दबाना और फैलाना) विधि की जानकारी भी दी जाएगी।डीजीपी ने सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से शनिवार और रविवार के दौरान यह प्रशिक्षण पूरा कराएं। इसकी समीक्षा अगले सोमवार को की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ‘सप्ताहांत प्रशिक्षण लक्ष्य’ के माध्यम से पुलिसकर्मियों को लगातार सीखने का अवसर मिलेगा। इससे उत्तर प्रदेश पुलिस को भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक दक्ष, तकनीक सक्षम, नागरिक केंद्रित और पेशेवर बनाया जा सकेगा।

68 लाख से अधिक ऑनलाइन प्रशिक्षण पूरे

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ऑनलाइन प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित ‘साधना सप्ताह’ के दौरान यूपी पुलिस ने 28 लाख से अधिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे किए थे।अब तक प्रदेश के पुलिसकर्मी आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर 68 लाख से अधिक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे कर चुके हैं।

इस प्रशिक्षण अभियान का संचालन पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव सभरवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) बी.डी. पॉलसन और पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशिक्षण) देवरंजन वर्मा के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस की जरूरतों के अनुसार नए ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी तैयार किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

केजीएमयू: बारिश में संचारी रोगों के नियंत्रण पर बढ़ते कदम

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से शासन के विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: बारिश में संचारी रोगों के नियंत्रण पर बढ़ते कदम

लेफ्टिनेंट जनरल जे.देबनाथ ने संभाला पदभार

लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल जे.देबनाथ ने शनिवार को आर्मी मेडिकल कोर एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी रिकॉर्ड्स के...
उत्तर प्रदेश 
लेफ्टिनेंट जनरल जे.देबनाथ ने संभाला पदभार

पदों में कटौती और संविदा कर्मियों की छंटनी दुर्भाग्यपूर्ण : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि देश में बिजली की मांग जिस तेजी से बढ़ रही...
उत्तर प्रदेश 
पदों में कटौती और संविदा कर्मियों की छंटनी दुर्भाग्यपूर्ण : संघर्ष समिति

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में बड़ा फैसला, सावन के हर सोमवार स्कूल-कॉलेजों में छात्रों का अवकाश

बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बरेली जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 