डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को दी सफल पुलिसिंग की सीख

कहा- संवाद और संवेदनशीलता से मजबूत होता है जनविश्वास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पुलिस मुख्यालय लखनऊ में 78वें आरआर (2025 बैच) के 19 प्रशिक्षु अधिकारियों से हुई भेंट, उत्तर प्रदेश की पुलिसिंग चुनौतियों और अनुभवों पर हुआ संवाद

लखनऊ। पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा के 78वें आरआर (2025 बैच) के अध्ययन-सह-सांस्कृतिक भ्रमण पर आए 19 प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षु अधिकारियों से संवाद करते हुए पुलिस सेवा की जिम्मेदारियों, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और जनहित में प्रभावी पुलिसिंग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

भेंटवार्ता के दौरान पुलिस महानिदेशक ने सबसे पहले अपना परिचय दिया और सभी प्रशिक्षु अधिकारियों का क्रमवार परिचय प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी लेते हुए उनके अनुभवों और विचारों को जाना।

आंदोलन : जंतर-मंतर ने गढ़े राजनीति के नए चेहरे...! ये खबर भी पढ़े : आंदोलन : जंतर-मंतर ने गढ़े राजनीति के नए चेहरे...!

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों और संवर्गों से आए प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हुए। इनमें आंध्र प्रदेश और केरल से दो-दो, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से दो-दो अधिकारी, जबकि तमिलनाडु, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, पंजाब, त्रिपुरा, ओडिशा और केंद्र शासित क्षेत्र संवर्ग से एक-एक अधिकारी शामिल रहे। इसके अतिरिक्त भूटान और नेपाल से आए एक-एक प्रशिक्षु अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पुलिसिंग की चुनौतियां अलग : डीजीपी

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे विशाल और विविधतापूर्ण राज्य में पुलिसिंग की अपनी विशेष चुनौतियां हैं। यहां बड़ी आबादी, विभिन्न सामाजिक परिस्थितियों और बड़े आयोजनों के कारण पुलिस के सामने कई प्रकार की जिम्मेदारियां होती हैं।

उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन से लेकर बड़े जनसमूह को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संचालित करना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने पिछले वर्ष आयोजित महाकुंभ का उदाहरण देते हुए बताया कि लगभग एक महीने की अवधि में करीब 60 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। इतने बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना एक बड़ी जिम्मेदारी थी, जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुशलता से निभाया।

कानून-व्यवस्था में संवाद और संवेदनशीलता की अहम भूमिका

डीजीपी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कानून-व्यवस्था की चुनौती या जनसमूह से जुड़े मामलों में संवाद, धैर्य और संवेदनशीलता बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग केवल कानून का पालन कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की भावनाओं को समझना, लोगों में विश्वास कायम करना और शांति एवं समन्वय बनाए रखना भी पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि परिस्थितियों की सही समझ और समय पर किया गया संवाद कई संभावित समस्याओं का समाधान प्रारंभिक स्तर पर ही कर सकता है। एक सफल पुलिस अधिकारी वही होता है जो मानवीय दृष्टिकोण, प्रभावी संवाद क्षमता और पेशेवर दक्षता के माध्यम से जनता का विश्वास मजबूत करे तथा कानून-व्यवस्था की चुनौतियों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करे।

प्रशिक्षु अधिकारियों के सवालों के डीजीपी ने दिए जवाब

भेंटवार्ता के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और प्रशासनिक अनुभवों से जुड़े कई प्रश्न पूछे। पुलिस महानिदेशक ने उनके सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपने अनुभव साझा किए और अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के उप निदेशक (सूचना प्रौद्योगिकी) अजीत प्रताप सिंह ने अकादमी की ओर से पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस महानिदेशक के विशेष कार्याधिकारी  के.एस. इमैन्युअल, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण  देव रंजन वर्मा सहित उत्तर प्रदेश पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली, बड़े आयोजनों के प्रबंधन और जनहित आधारित पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...