जय भगवान यादव खुद उतरे मैदान में, जलभराव और नालों की समस्या पर तत्काल कार्रवाई

बारिश के बाद किया व्यापक निरीक्षण, जाम नाले मौके पर खुलवाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा-जनता को परेशानी नहीं होने देंगे

नई दिल्ली। राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच बेगमपुर वार्ड-27 के दीप विहार क्षेत्र में जलभराव और नालों की समस्या को लेकर दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव शनिवार को स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों, जाम पड़े नालों और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर नालों की सफाई मशीनों और मैनुअल दोनों माध्यमों से तुरंत कराई गई तथा जल निकासी सुचारु करने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

निरीक्षण के दौरान जय भगवान यादव ने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एमसीडी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी जलभराव की स्थिति है वहां तत्काल मलबा हटाया जाए, नालों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जाए और जल निकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के समाधान में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली में अनशनरत सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ ये खबर भी पढ़े : दिल्ली में अनशनरत सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ

दौरे के दौरान स्थानीय निवासियों ने भी उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जय भगवान यादव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा नागरिक सुविधाओं से कोई समझौता नहीं होगा।

उन्होंने सड़क निर्माण कार्य के कारण लोगों को हो रही अस्थायी असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़कें, सुचारु जल निकासी और मजबूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल विकास कार्य शुरू करना नहीं, बल्कि उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कर जनता को उसका लाभ दिलाना है।

जय भगवान यादव ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेगमपुर वार्ड-27 में सफाई, जल निकासी और आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए निगम प्रशासन लगातार निगरानी रखेगा तथा प्रत्येक नागरिक की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीजीआई: थोरैसिक सर्जरी विभाग का 39वां स्थापना दिवस का आयोजन

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरैसिक सर्जरी ,सीवीटीएस विभाग द्वारा 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई: थोरैसिक सर्जरी विभाग का 39वां स्थापना दिवस का आयोजन

केजीएमयू: बारिश में संचारी रोगों के नियंत्रण पर बढ़ते कदम

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय,केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से शासन के विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: बारिश में संचारी रोगों के नियंत्रण पर बढ़ते कदम

लेफ्टिनेंट जनरल जे.देबनाथ ने संभाला पदभार

लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल जे.देबनाथ ने शनिवार को आर्मी मेडिकल कोर एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी रिकॉर्ड्स के...
उत्तर प्रदेश 
लेफ्टिनेंट जनरल जे.देबनाथ ने संभाला पदभार

पदों में कटौती और संविदा कर्मियों की छंटनी दुर्भाग्यपूर्ण : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने कहा है कि देश में बिजली की मांग जिस तेजी से बढ़ रही...
उत्तर प्रदेश 
पदों में कटौती और संविदा कर्मियों की छंटनी दुर्भाग्यपूर्ण : संघर्ष समिति

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में बड़ा फैसला, सावन के हर सोमवार स्कूल-कॉलेजों में छात्रों का अवकाश

बरेली। सावन माह में कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बरेली जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 