माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी
बदायूं। माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम शेखूपुर, विकास खण्ड उझानी में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया।
ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बुलाया तो दौड़कर मंच पर पहुंचीं महिलाएं, भेंट किया हाथ से बनाया गया चित्रजिला ग्रामोद्योग अधिकारी संदीप कुमार ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला टूलकिट वितरण योजना, माटीकला सहकारी समिति योजना, पुरस्कार योजना सहित विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा पात्र कारीगरों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शेखूपुर कुंवरसेन ने अपने विचार व्यक्त किए। जनपद कासगंज से आए अतिथि महेश प्रजापति ने भी उपस्थित लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
