पत्थर कारोबारी के घर पुलिस का छापा, 28 करोड़ रुपये की नकदी और 15 किलो सोना बरामद
15 घंटे तक चले अभियान में मिली 28 करोड़ रुपये से अधिक की नकद
- अलमारियों से लेकर गुप्त कमरों तक, छिपाकर रखी गई नकदी
पश्चिम बंगाल। बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्थर कारोबारी मीनार मंडल के घर से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया है। यह कार्रवाई मोहम्मद बाजार क्षेत्र के देउचा स्थित उनके आवास पर तलाशी अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, करीब 15 घंटे तक चले अभियान में 28 करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि बरामद हुई। इतनी बड़ी मात्रा में मिली नकदी की गिनती के लिए पांच मशीनों की मदद ली गई। इसके अलावा घर से करीब 15 किलो सोना भी बरामद किया गया है।
ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में एंटी स्नेक वेनम उत्पादन की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की एसओपी प्रक्रियाबीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने बताया कि तलाशी के दौरान 35 नायलॉन की बोरियों में नकदी मिली। पुलिस ने घर की अलमारियों के साथ-साथ कई गुप्त कमरों और छिपाने वाली जगहों से भी पैसे बरामद किए।
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन या संपत्ति का गलत इस्तेमाल कर अवैध तरीके से संपत्ति जुटाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
