समुद्र हुआ उग्र, मछुआरों को लौटने का निर्देश; तटीय इलाकों में प्रशासन की बढ़ी निगरानी

समुद्र तटों पर लाल रस्सी से की गई बैरिकेडिंग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्व मेदिनीपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्नचाप क्षेत्र के प्रभाव से पूर्व मेदिनीपुर जिले के तटीय क्षेत्रों में लगातार वर्षा और समुद्र के उग्र होने के बाद प्रशासन ने दीघा, ताजपुर और मंदारमणि में हाई अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार सुबह से ही प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए समुद्र में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है तथा गहरे समुद्र में मछली पकड़ने गए सभी ट्रॉलरों को तत्काल तट पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

बुधवार से ही समुद्र में ऊंची लहरें और तेज हवा का दौर जारी है। तेज लहरों के कारण समुद्र तट के किनारे बने सुरक्षा गार्डवाल के कुछ हिस्सों को भी क्षति पहुंची है।

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे ये खबर भी पढ़े : जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने समुद्र तटों पर लाल रस्सी से बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस और नुलिया कर्मी लगातार माइकिंग कर पर्यटकों से समुद्र से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा ने बताया कि समुद्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए पर्यटकों के समुद्र में उतरने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

साथ ही गहरे समुद्र में मौजूद सभी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को शीघ्र तट पर लौटने का निर्देश दिया गया है। समुद्री मत्स्य बंदरगाहों पर प्रशासन और पुलिस की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लगातार वर्षा के कारण जिले के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनने लगी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

अहमदाबाद।अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

अहमदाबाद। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को गुजरात के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट