श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह स्मृति गेट का एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया लोकार्पण।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह स्मृति गेट का एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया लोकार्पण।IMG-20260730-WA0025

निघासन खीरी। 30 जुलाई तरुणमित्र बुधवार को शारदानगर में श्रीनगर के पूर्व विधायक एवं झण्डी राजा श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह की स्मृति में निर्मित भव्य स्मृति गेट का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना कर स्मृति गेट का लोकार्पण किया। उनके साथ लोकार्पण में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता , विधायक श्रीनगर श्रीमती मंजू त्यागी व वर्तमान झण्डी राजा एवं भाजपा प्रदेश संयोजक राजा राज राजेश्वर सिंह ने द्वार पूजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र का दो बार विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया और जनसेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कार्य आज भी क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झंडी स्टेट के वर्तमान राजा राज राजेश्वर सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह की स्मृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक उनके योगदान को पहुंचाने के उद्देश्य से इस स्मृति गेट का निर्माण एमएलसी अनूप गुप्ता ने कराया है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नकहा पवन गुप्ता, ब्लाक प्रमुख फूलबेहड़, श्रीनगर के सभी मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति ये खबर भी पढ़े :  महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

समाज अक्सर दिव्यांगता को किसी व्यक्ति की कमजोरी मान लेता है, जबकि वास्तविकता यह है कि दिव्यांगता शरीर में होती...
विचार मित्र 
जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

संपादकीय: विरोध के बीच मुलाकात! व्हाइट हाउस में रणनीति

वार्ता को दोनों पक्षों ने बताया सकारात्मक और उत्पादक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री...
विचार मित्र 
संपादकीय: विरोध के बीच मुलाकात! व्हाइट हाउस में रणनीति

पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

   बदायूं। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी टिकटों को लेकर समय-समय पर असहमति और नाराज़गी की चर्चाएं होती रही...
उत्तर प्रदेश 
पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने 29 जुलाई को अलग-अलग अभियानों में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल दो...
राष्ट्रीय 