मणिपुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, हथियार तस्करी से जुड़ी दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने 29 जुलाई को अलग-अलग अभियानों में अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल दो महिलाओं, एनडीपीएस अधिनियम के एक आरोपित तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) की एक सक्रिय महिला कैडर को गिरफ्तार किया।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के एंड्रो थाना क्षेत्र के शांता बाजार से रुहिदा बेगम (46) और रोहाना बेगम (18) को गिरफ्तार किया।

दोनों पर अवैध रूप से हथियार और विस्फोटकों की खरीद, परिवहन और बिक्री में शामिल होने का आरोप है। उनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया, जिसे वे कथित तौर पर एक संभावित खरीदार को बेचने लाई थीं।

एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सेनापति थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले के आरोपित आदित्य ढकाल (25) को कांगपोकपी जिले के मोतबुंग के निकट चरहजारे क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वह कांगपोकपी जिले के पानीखेती इरांग पार्ट-द्वितीय का निवासी है।

इसी दौरान सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) की सक्रिय महिला कैडर लुवांगथेम रोनिता देवी उर्फ टोरो (24) को इंफाल पूर्व जिले के पोरोम्पत थाना क्षेत्र के खुराई हेइख्रुमाखोंग इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित ये खबर भी पढ़े : असम में बाढ़ का कहर बरकरार, मृतकों की संख्या 68 पहुंची; 5.24 लाख लोग अब भी प्रभावित

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रश्नपत्र लीक मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP दफ्तर घेरा, पुलिस से झड़प

भाजपा का आरोप, पंजाब सरकार प्रश्नपत्र लीक प्रकरण पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल पंजाब। पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक...
पंजाब 
प्रश्नपत्र लीक मामले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने AAP दफ्तर घेरा, पुलिस से झड़प

हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना: जेपी नड्डा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में एक बार फिर हंगामे के बीच सत्ता पक्ष...
राष्ट्रीय 
हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना: जेपी नड्डा

संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध

विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर जताया विरोध  नई दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और...
राष्ट्रीय 
संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध

आज का लेख: चाय की दुकान का आधा भरा कुल्हड़- डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा

शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर मन्नू की चाय की दुकान केवल एक गुमटी नहीं थी बल्कि उस पूरे इलाके...
विचार मित्र 
आज का लेख: चाय की दुकान का आधा भरा कुल्हड़- डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा

जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

समाज अक्सर दिव्यांगता को किसी व्यक्ति की कमजोरी मान लेता है, जबकि वास्तविकता यह है कि दिव्यांगता शरीर में होती...
विचार मित्र 
जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

उत्तर प्रदेश

पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

बदायूं। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी टिकटों को लेकर समय-समय पर असहमति और नाराज़गी की चर्चाएं होती रही...
उत्तर प्रदेश 
पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?