बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे कुल नौ लाख रुपये

पोस्टमार्टम के बिना भी मिलेगी राहत राशि

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बीती रात फेसबुक लाइव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण राहत उपायों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को कुल नौ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इसमें चार लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से तथा पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सहायता के लिए पोस्टमार्टम की आवश्यकता नहीं होगी।

डॉ. सरमा ने बताया कि अब तक मुख्यमंत्री राहत कोष में उदार व्यक्तियों एवं संस्थाओं की ओर से 26 करोड़ 58 लाख रुपये का योगदान प्राप्त हुआ है।

बाढ़ से प्रभावित विद्यार्थियों को मार्कशीट और प्रमाणपत्र निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, प्रभावित विद्यालयों को स्कूल यूनिफॉर्म की खरीद के लिए पुनः धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का भी दोबारा वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के लिए विशेष वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। इसके तहत उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों को 1,000 रुपये, स्नातक के विद्यार्थियों को 3,000 रुपये तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को 5,000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर, तालाब, हथकरघा और कृषि भूमि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें भी सरकार की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ऊपरी असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत के रूप में 15,000 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि 3 से 4 दिनों के भीतर सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

इसके अलावा, शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिलों के अरुणोदय योजना के लाभार्थियों को इस बार 1,250 रुपये के स्थान पर 2,500 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि 3 अगस्त के बजाय 1 अगस्त को ही उनके खातों में जमा कर दी जाएगी।

युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी  ये खबर भी पढ़े : युवा देश की चुनौतियों और समाधानों से जुड़े, बनाए भविष्य को उज्जवल :मोदी

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद की आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

असम बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 75 पहुंची, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

गुवाहाटी। ऊपरी असम के चार जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन्हीं जिलों में सबसे अधिक लोगों की...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 75 पहुंची, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना