राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को 22 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, प्रदेश में 2 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया गया है। उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में 30 और 31 जुलाई को भारी से अतिभारी बारिश होने की चेतावनी भी दी गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान टोंक, झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सीकर, अलवर, नागौर, करौली, कोटा और राजसमंद सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में पहली बार सामान्य से कम हुई बारिश ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी, जुलाई में पहली बार सामान्य से कम हुई बारिश

सबसे अधिक 101 मिमी बारिश टोंक में हुई, जबकि झालावाड़ के झालरापाटन में 87 मिमी पानी बरसा। कई स्थानों पर एक से चार इंच तक वर्षा मापी गई।

बारिश के कारण कई जिलों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई। चित्तौड़गढ़, सीकर, जयपुर, अलवर, चूरू, करौली और दौसा सहित कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली।

वहीं उत्तरी राजस्थान में दिनभर मौसम साफ रहने से गर्मी का असर बना रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, हालांकि शाम होते-होते वहां भी बारिश शुरू हो गई।

धौलपुर जिले में तेज बारिश के कारण बसेड़ी और सैंपऊ क्षेत्र में कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र (डीप डिप्रेशन) पश्चिम बंगाल और ओडिशा तट के पास स्थित है।

इसके प्रभाव से मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति में सक्रिय हो गई है, जिससे राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय चरण में प्रवेश कर गया है।

इसी कारण अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। खासकर उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद की आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

असम बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 75 पहुंची, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

गुवाहाटी। ऊपरी असम के चार जिले बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन्हीं जिलों में सबसे अधिक लोगों की...
राष्ट्रीय 
असम बाढ़ का कहर जारी, मृतकों की संख्या 75 पहुंची, आर्थिक सहायता देने का ऐलान

बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

कोलकाता। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की प्रदर्शन लेखा परीक्षा रिपोर्ट में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, डॉक्टरों से लेकर दवाओं तक कई बड़ी कमियां उजागर

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 22 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर आज बुधवार सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना निवाड़ी क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर मंगलवार की मध्य रात्रि को...
उत्तर प्रदेश 
कावड़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत, पांच घायल

बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मोतशाम सिद्दीकी ने एक बार फिर फेसबुक पोस्ट के जरिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी की दूसरी फेसबुक पोस्ट से फिर गरमाई राजनीतिक चर्चा

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना