टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

टैक्सी चालक राशिद की मौत, 7 लोग घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

टोंक। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। टक्कर के बाद रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मालपुरा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय मालपुरा पहुंचाया।

धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव ये खबर भी पढ़े : धौलपुर में कॉलेज छात्र की हत्या से सनसनी, जंगल में प्लास्टिक से ढका मिला शव

हादसे में टैक्सी चालक राशिद पुत्र अख्तर खान निवासी हरसोली थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे में घनश्याम धानका निवासी सरदारपुरा आमेर, रामप्रसाद धानका और हजारीलाल धानका निवासी खेड़ा जगन्नाथपुरा, चाकसू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया।

वहीं नोरतमल जैन निवासी मालपुरा और छोटा देवी कहार निवासी टोरडी को चोटें आने पर मालपुरा के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

राजकीय जिला चिकित्सालय मालपुरा के पीएमओ डॉ. पीयूष राज सिंह के निर्देशन में डॉ. राजेंद्र चंदेल और वार्ड प्रभारी संजय शर्मा की निगरानी में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से गंभीर घायलों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। दुर्घटना के बाद जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश...
झारखंड 
 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

उत्तर प्रदेश

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित