फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

दोनों मामलों में जूरी ने मौत की सजा सुनाई थी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर फांसी दी जानी है। छह दशक से ज्यादा समय में यह पहली बार होगा जब एक ही दिन में दो लोगों की जीवनलीला समाप्त होगी।

जेम्स डकेट को मंगलवार दोपहर फांसी दी जानी है। 1987 में 11 साल की टेरेसा मैकएबी की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद डकेट ने मौत की सजा के इंतजार में तीन दशक से ज्यादा समय बिताया है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कैथोलिक पादरी फादर डस्टिन फेडन एक दशक से ज्यादा समय से फ्लोरिडा में मौत की सजा पाए कैदियों से मिलते रहते हैं।

'चीन और रूस ईरान की मदद नहीं करेंगे, करेंगे तो बहुत बुरा होगा' ये खबर भी पढ़े : 'चीन और रूस ईरान की मदद नहीं करेंगे, करेंगे तो बहुत बुरा होगा'

वह कहते हैं, "अब मुझे मौत के वारंट पर दस्तखत होने की संख्या से हैरानी नहीं होती। यह भयावह है। छह घंटे के अंदर दो लोगों को फांसी दी जाएगी।" रिपोर्ट के अनुसार फादर कुछ दिन से जेम्स डकेट की देखरेख कर रहे हैं।

बताया गया है कि डकेट की मौत के कुछ घंटों बाद डोमिनिक ओचिओकोन की मौत की सजा पर अमल किया जाएगा। 80 वर्षीय ओचिओकोन अमेरिका में मौत की सजा पाने वाले दूसरे उम्रदराज व्यक्ति होंगे।

उन्हें 1987 में पूर्व प्रेमिका के माता-पिता रेमंड और मार्था आर्ट्जनर की हत्या के मामले में में दोषी ठहराया गया था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों को जहरीला इंजेक्शन देकर फांसी देने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।

फ्लोरिडा में 2025 में मौत की सजा पाए 19 कैदियों को फांसी दी जा चुकी है।इस साल अब तक 10 कैदियों को फांसी दी जा चुकी है। मौत की सजा का इंतजार कर रहे डकेट और ओचिओन को जूरी दोषी ठहरा चुकी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर विरोध...
राष्ट्रीय 
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

उत्तर प्रदेश

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार