रूस का दावा: यूक्रेनी हमलों में 86 नागरिकों की मौत, पश्चिम पर हथियार सप्लाई का आरोप

मृतकों में छह बच्चे, 409 लोग घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मॉस्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाई है। पिछले कुछ समय में यूक्रेन ने भी रूस पर हमले बढ़ा दिए हैं।

इससे रूस को जान-माल का नुकसान हो रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने सोमवार को कहा कि 15 से 24 जुलाई के बीच रूसी नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए यूक्रेन के हमलों में 86 लोग मारे गए।

द मॉस्को टाइम्स और शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जखारोवा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "15 से 24 जुलाई के बीच यूक्रेनी सेना के हमलों में 86 लोग मारे गए।

नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू ये खबर भी पढ़े : नेपाल ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने के दिए निर्देश, डिजिटल बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम होगा लागू

इनमें छह बच्चे भी शामिल हैं। 12 बच्चों समेत 409 लोग घायल हुए हैं।" प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करके उसकी सैन्य ताकत को मजबूत कर रूस पर हमलों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूसी संघ की जांच समिति के अनुसार, 2014 और 2026 के बीच यूक्रेनी सेना के हमलों में 240 से अधिक बच्चे मारे गए हैं। लगभग 1,225 अन्य लोग अलग-अलग तरह से घायल हुए हैं।

जखारोवा ने कहा, "इस धरती पर कोई भी यह दावा नहीं कर सकता कि उसे पता नहीं था कि क्या हो रहा है। यूक्रेन और उसके सहयोगियों को इसकी कीमत चुकानी होगी।"

उधर, क्षेत्रीय अधिकारियों ने सोमवार सुबह बताया कि दक्षिणी रूस में यूक्रेनी हवाई हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए और लगभग दो दर्जन अन्य घायल हो गए।

रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि अजोव सागर के पास रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुए हमले में एक जोड़े की मौत हो गई। बाद में उन्होंने कहा कि मलबे के नीचे तीन और शव मिले, जिनमें एक बच्चे का शव भी शामिल था।

स्ल्यूसर ने कहा कि हमले में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी। उन्होंने कहा कि ड्रोन का मलबा गिरने से कई जगहों पर आग लग गई।

सोमवार रात रोस्तोव-ऑन-डॉन पर हुए हमले के कुछ घंटों बाद रूसी रेलवे ने 4 अगस्त तक अजोव और टैगनरोग के प्रमुख बंदरगाहों पर माल ढुलाई पर प्रतिबंधों की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि बेलगोरोद शहर में ड्रोन हमले में दो बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए और एक रिहायशी इमारत में आग लग गई।

रूस भी हमलों का कड़ा जवाब दे रहा है। यूक्रेन के जापोरिज्जिया प्रांत के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि दक्षिणी शहर में गाइडेड एरियल बम और ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

इस शहर पर हाल के महीनों में जबरदस्त बमबारी हुई है। यूक्रेन के उत्तरी सुमी इलाके में रूस के गाइडेड एरियल बम हमले में पांच लोग घायल हो गए।

रूस की सेना ने रविवार को कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूसी सेना ने राजधानी कीव को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे शहर में धमाके हुए।

उत्तरी यूक्रेन के शहर चेर्निहाइव में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक रूसी ड्रोन ने सुपर मार्केट पर हमला किया, जिसमें 10 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

नई दिल्ली। समूचे देश की नजरें आज संसद पर टिकी हैं। लोकसभा में कई दिनों से जारी गतिरोध के समाप्त...
राष्ट्रीय 
संसद गतिरोध खत्म होने के संकेत, छात्र आंदोलन के बीच परीक्षा सुधारों पर होगी बहस

भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आज (28 जुलाई) से सेना भर्ती...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज से सेना भर्ती रैली शुरू, 15 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ सहित दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कई जिलों में बारिश का दौर जारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून फिर हुआ सक्रिय, 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता