आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

दोनों युवक बाइक से बाराबंकी जा रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को मौके पर ही गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कुलपुरवा गांव निवासी नागेश (23) और (21) अंशु हाइड्रा मशीन की मरम्मत का काम करते थे।

ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन विजय के अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

दोनों पांच दिन पहले काम के सिलसिले में गुजरात गए थे और सोमवार को बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बिल्हौर क्षेत्र में मखनपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर-214 पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस उन्हें सीएचसी बिल्हौर ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज 25 जिलों में तेज बारिश की संभावना

टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

टोंक। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी...
राजस्थान 
टोंक में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और टैक्सी की टक्कर में चालक की मौत, 7 घायल

पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली अस्पताल रोड इलाके में कथित रूप से मादक पदार्थ और शराब...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

कोलकाता। पूरे पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की...
खेल 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; सारांश जैन को पहली बार मौका

उत्तर प्रदेश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता