पश्चिम मेदिनीपुर: नशे के खिलाफ प्रदर्शन, लाठी-डंडों के साथ सड़क पर उतरीं महिलाएं
वैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री का लगाया आरोप
पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के देउली अस्पताल रोड इलाके में कथित रूप से मादक पदार्थ और शराब की अवैध बिक्री के विरोध में स्थानीय महिलाओं ने लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान एक पान-चाय की दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि संबंधित दुकान पर लंबे समय से अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही थी तथा रात के समय वहां नियमित रूप से शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता था।
ये खबर भी पढ़े : जनरल मनोज पांडे बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए रक्षा तैयारियों को लगातार मजबूत करना जरूरीउनका कहना है कि इससे क्षेत्र का युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहा है और अनेक परिवारों का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
महिलाओं ने बताया हमने रविवार को दुकान संचालक को इस गतिविधि को बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद सोमवार देर रात फिर से कथित रूप से नशे का अड्डा संचालित होने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंची।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कड़ी चेतावनी दी कि देउली और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों की बिक्री या नशे का अड्डा संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने पुलिस-प्रशासन से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने तथा ऐसे सभी ठिकानों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाने का दावा करता है, लेकिन जमीनी स्तर पर निगरानी पर्याप्त नहीं है। इसी कारण आम लोगों को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
