पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उमस भरे मौसम के बीच कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पूरे पश्चिम बंगाल में मंगलवार को मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम वर्षा, मेघगर्जन तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

दक्षिण बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का अनुमान है।

पश्चिम मेदिनीपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से 132 लीटर शराब जब्त ये खबर भी पढ़े : पश्चिम मेदिनीपुर में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, ढाबे से 132 लीटर शराब जब्त

तटीय जिलों पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना सहित कुछ क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आर्द्रता 85 से 94 प्रतिशत के बीच रहने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना, नदिया तथा आसपास के जिलों में दिनभर बादल छाए रहने तथा दोपहर बाद या शाम के समय मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी वर्षा का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोलकाता में मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा बीच-बीच में वर्षा और मेघगर्जन की स्थिति बनी रह सकती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मौत की सजा पाए दो कैदियों को मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
फ्लोरिडा में 60 साल बाद एक दिन में दो फांसी, मौत की सजा पाए दो कैदियों पर होगा अमल

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह अवैध कोयला खनन के विरुद्ध झारखंड के धनबाद में कुछ स्थानों पर दबिश...
झारखंड 
 झारखंड: अवैध कोयला खनन पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 ठिकानों पर छापेमारी

उत्तर प्रदेश

देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। बिंदकी पुलिस, सर्विलांस सेल और एसओजी की संयुक्त टीम ने देशी शराब ठेके में हुई लूट की घटना का...
उत्तर प्रदेश 
देशी शराब ठेके में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

कानपुर। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में गुजरात से घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों...
उत्तर प्रदेश 
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: गुजरात से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की मौत

अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद सहित 11 जिलों में आगामी तीन घंटे के मध्य बारिश की संभावना है। यह...
उत्तर प्रदेश 
अगामी तीन घंटे के मध्य प्रयागराज सहित 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी....

उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित

लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर, वार्षिक विशेष बैक पेपर परीक्षा मई और जून-2026 का परिणाम...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र: समय से हुईं पॉलिटेक्निक परीक्षाएं और अब परिणाम भी घोषित