कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर के DNS विवाद पर छाया भ्रम, हाई जंप से हटे
2.05 मीटर की शुरुआती ऊंचाई पर प्रयास के दौरान चोट लगी
ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में सोमवार को पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा के फाइनल के दौरान भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को लेकर आधिकारिक परिणाम वेबसाइट की बड़ी गलती से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
वेबसाइट पर उन्हें डीएनएस (डिड नॉट स्टार्ट) दिखाया गया, जबकि लाइव प्रसारण में वह स्कॉट्सटाउन स्टेडियम में प्रतियोगिता के लिए मौजूद दिखाई दिए।
शुरुआत में वेबसाइट की इस त्रुटि से ऐसा लगा कि भारत की ओर से फाइनल में केवल दो खिलाड़ी ही हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि कुछ ही देर बाद तेजस्विन शंकर अपने साथी खिलाड़ियों सर्वेश कुशारे और जे. आदर्श राम के साथ मैदान पर नजर आए, जिससे स्पष्ट हो गया कि वेबसाइट पर डीएनएस दिखाया जाना तकनीकी गलती थी।
तेजस्विन ने 2.05 मीटर की शुरुआती ऊंचाई से अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन पहले प्रयास में बार पार नहीं कर सके।
ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी चमकी, भारत ने लगातार दूसरी जीत की दर्ज प्रयास के बाद मैट पर उतरते समय उन्हें असहजता महसूस हुई और वह चोट से परेशान नजर आए। इसके बाद उन्होंने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया और उनका हाई जंप फाइनल समय से पहले ही समाप्त हो गया।
फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि इस चोट का असर राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी आगामी डेकाथलॉन स्पर्धा में भागीदारी पर पड़ेगा या नहीं।
तेजस्विन शंकर मौजूदा प्रतियोगिता में गत चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता के रूप में उतरे थे। उन्होंने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे।
साल 2026 तेजस्विन के लिए अब तक शानदार रहा है। उन्होंने फरवरी में एशियाई इंडोर चैंपियनशिप की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में 5,993 अंकों के भारतीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
इसके बाद मई में फेडरेशन कप में 8,057 अंकों के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ डेकाथलॉन में 8,000 अंकों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
