वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

धारदार हथियार से हमला कर हत्या की आशंका

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

युवक का रक्तरंजित शव उसके कमरे से मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर भेलूपुर एसीपी, थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच ये खबर भी पढ़े : करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के साथ रहने वाले उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दीपांशु राय के रूप में हुई है। वह अपने मित्र खुश पांडेय के साथ बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी के एक कमरे में रहता था। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना मिली कि दीपांशु अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दीपांशु का शव खून से लथपथ हालत में कमरे में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी धारदार हथियार, संभवतः चाकू, से हमला कर उसकी हत्या की गई।

इस संबंध में एसीपी भेलूपुर ने मीडिया कर्मियों को बताया कि बजरडीहा स्थित वीडीए काॅलोनी में दीपांशु राय और खुश पांडेय दोनों दोस्त एक कमरे में रहते थे।

रात 3 बजे 112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपांशु राय अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। मौक पर दीपांशु राय खून से लथपथ मृत अवस्था में कमरे में पड़ा था। मृतक के दोस्त खुश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले मोहम्मद इरफान से मिले राहुल गांधी, कहा- ऐसे युवा ही भारत की असली ताकत

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में हाल के...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
'कॉकरोच जनता पार्टी' वाले मोहम्मद इरफान से मिले राहुल गांधी, कहा- ऐसे युवा ही भारत की असली ताकत

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, वैकल्पिक रास्ता बने के निर्देश

जिला प्रशासन की यात्रियों से अपील मौसम और मार्ग की जानकारी लेकर करे यात्रा उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार बारिश के...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, वैकल्पिक रास्ता बने के निर्देश

कंजूस कैसे बनें? गुप्ता जी से सीखिए बचत का महाग्रंथ: डॉ सुरेश कुमार मिश्रा 

पड़ोस के गुप्ता जी जब मुस्कुराते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उनके चेहरे का हर मसल अपनी मेहनत की...
विचार मित्र 
कंजूस कैसे बनें? गुप्ता जी से सीखिए बचत का महाग्रंथ: डॉ सुरेश कुमार मिश्रा 

गुरु पूर्णिमा: जीवन को दिशा देने वाले प्रकाश का अभिनंदन - महेन्द्र तिवारी

गुरु पूर्णिमा का महत्व केवल हिंदू धर्म तक सीमित नहीं बल्कि बौद्ध परंपरा में इस दिन का विशेष स्थान भारतीय...
विचार मित्र 
गुरु पूर्णिमा: जीवन को दिशा देने वाले प्रकाश का अभिनंदन - महेन्द्र तिवारी

रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

फतेहपुर  । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व...
उत्तर प्रदेश 

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की मदद से सुरंग की खोज मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को पीजीआई के...
उत्तर प्रदेश 
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार