उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, वैकल्पिक रास्ता बने के निर्देश

टीमें मार्ग से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने में जुटी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जिला प्रशासन की यात्रियों से अपील मौसम और मार्ग की जानकारी लेकर करे यात्रा

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे और जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के समीप नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग 25 से 30 मीटर पैदल मार्ग 2 से 2.5 मीटर तक धंस गया है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण वर्तमान में इस हिस्से से यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित नहीं मानी जा रही है।

लोक निर्माण विभाग बड़कोट के अनुसार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए यहां शीघ्र ही वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार किया जाएगा। इसके लिए श्रमिक लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रा जल्द से जल्द सुचारु कराई जा सके।

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी चिदानन्द का राष्ट्रप्रेम संदेश ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर लहराया तिरंगा, स्वामी चिदानन्द का राष्ट्रप्रेम संदेश

लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर बाधित हो गया है। पालीगाड़, सिलाई बैण्ड, झझर गाड़, जंगलचट्टी, दुर्बिल और बढ़िया क्षेत्र में मलबा और पत्थर आने से यातायात प्रभावित है। टीमें मार्ग से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने के कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी केंद्र सरकार नई दिल्ली। असम के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

बाढ़ से पहले ही जर्जर हुआ करोड़ों की लागत से बना आपदा भवन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

जिलाधिकारी ने टेढ़ागाछ प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा  किशनगंज। टेढ़ागाछ प्रखंड की चिल्हनियां पंचायत में करोड़ों रुपये...
बिहार 
बाढ़ से पहले ही जर्जर हुआ करोड़ों की लागत से बना आपदा भवन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

केजरीवाल का पोस्ट, आखिर सरकार को क्या हो गया है? जो छात्रों पर फायरिंग की

AAP ने सरकार को घेरा नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...
राष्ट्रीय 
केजरीवाल का पोस्ट, आखिर सरकार को क्या हो गया है? जो छात्रों पर फायरिंग की

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के तीखे बोल,पालन-पोषण और सोच पर उठाए सवाल

कंगना रनौत के बयान ने मचाई सियासी हलचल, कांग्रेस और AIMIM ने साधा निशाना नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा सांसद...
राष्ट्रीय 
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर कंगना के तीखे बोल,पालन-पोषण और सोच पर उठाए सवाल

एनएचएआई की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, पाइपलाइन फटने से तीन गांवों में हाहाकार

शिशागोड़, कालीपुर और पारपतलाखावा गांवों में पूरी तरह से पीएचई की जल आपूर्ति बंद अलीपुरद्वार। जिले के फालाकाटा में ईस्ट-वेस्ट...
पश्चिम बंगाल 
एनएचएआई की लापरवाही से बढ़ा जल संकट, पाइपलाइन फटने से तीन गांवों में हाहाकार

उत्तर प्रदेश

बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना... ताला तोड़ा तो निकला शव

महिला के सिर पर मिले चोट के निशान, बेरहमी से हत्या की आशंका आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में...
उत्तर प्रदेश 
बंद मकान से दुर्गंध आने पर पुलिस को दी सूचना... ताला तोड़ा तो निकला शव

रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

फतेहपुर  । इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,आरोग्य भारती,दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व...
उत्तर प्रदेश 
रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां

किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार

सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर की मदद से सुरंग की खोज मोहनलालगंज , लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने किशोरी को पीजीआई के...
उत्तर प्रदेश 
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी बुजुर्ग समेत पांच गिरफ्तार