हरिद्वार में संदिग्ध पनीर पर बड़ी कार्रवाई, 50 किलो पनीर जब्त कर कराया गया नष्ट

बचा हुआ 49 किलो पनीर मौके पर नष्ट कराया गया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। कांवड़ मेल को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साेमवार काे श्यामपुर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांगड़ी स्थित गुर्जर डेरी पर छापेमारी कर बिक्री के लिए रखा लगभग 50 किलोग्राम संदिग्ध पनीर पकड़ा।

पूछताछ में डेयरी संचालक इमादत अली के भाई सराफत अली ने बताया कि पनीर के निर्माण में दूध पाउडर और फॉस्फेट का उपयोग किया गया था।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर और निर्माण में प्रयुक्त दूध के दो नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेज दिए हैं। नमूना लेने के बाद बचा हुआ करीब 49 किलोग्राम पनीर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि डेयरी संचालक रिटेल व्यवसाय के लिए जारी खाद्य लाइसेंस पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण कर रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

केदारनाथ यात्रा के दौरान बिहार से आए श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत ये खबर भी पढ़े : केदारनाथ यात्रा के दौरान बिहार से आए श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत

इस पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने संचालक इमादत अली और उनके भाई सराफत अली को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नोटिस जारी किया।

इस संयुक्त कार्रवाई में श्यामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा, एसआई रविंद्र गौड़, खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त (गढ़वाल मंडल) राजेंद्र सिंह रावत, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

नई दिल्ली। भारत को एक पसंदीदा वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने टाटा...
कारोबार 
भारत को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और एयर इंडिया में समझौता

देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार

छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

नई दिल्ली। कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने प्रश्नपत्र लीक विवाद को...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
छात्रों पर बर्बरता करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाईः एनएसयूआई

देश के शहरी क्षेत्र में अब तक 127.68 लाख घरों को मिली मंजूरी, 99.07 लाख लोगों को सौंपे गए

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के शहरी क्षेत्रों में साल 2015 से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) और...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के शहरी क्षेत्र में अब तक 127.68 लाख घरों को मिली मंजूरी, 99.07 लाख लोगों को सौंपे गए

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"