प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत
असम के सांसदों से मुलाकात के दौरान बाढ़ की स्थिति पर हुई चर्चा मोदी
- असम के बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी केंद्र सरकार
नई दिल्ली। असम के सांसदों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "आज असम के सांसदों से मुलाकात की और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार, प्रभावित लोगों की मदद के लिए असम सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।"
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश से पूर्वोत्तर क्षेत्र में तबाही मची हुई है। यहां बाढ़ आने से कई परिवार बेघर हो गए हैं। उनका जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। फिलहाल, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी और एयर फ़ोर्स की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
