पेपर लीक रोकने के लिए संसद में विधेयक, रिजिजू बोले- छात्रों का भविष्य होगा सुरक्षित

'पेपर लीक बिल' पर चर्चा न होने देना दुर्भाग्यपूर्ण: रिजिजू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पत्रकार वार्ता में रिजिजू का विपक्ष पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देशभर के छात्रों की मांगों और हाल में हुए छात्र आंदोलन को ध्यान में रखते हुए सरकार परीक्षा में पेपर लीक और अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए आज एक बेहद महत्वपूर्ण विधेयक संसद में लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यदि इतने बड़े छात्र आंदोलन के बाद भी इस मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं हो पाती, तो यह न संसद के लिए अच्छा है और न ही लोकतंत्र के लिए। ससंद बहस और चर्चा का सर्वोच्च मंच है, इसलिए ऐसे महत्वपूर्ण विषयों पर यहीं सार्थक चर्चा होनी चाहिए।

रिजिजू ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस और कुछ विपक्षी दल इस विधेयक पर चर्चा नहीं होने दे रहे हैं तथा नारेबाजी, काले कार्ड दिखाकर और अन्य तरीकों से सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों से अपील की कि वे देश के छात्रों की भावनाओं को समझें और हंगामा करने के बजाय इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग लें।

संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन ये खबर भी पढ़े : संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधिः नितिन नवीन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा निर्णय लिया है और इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विधेयक पेपर लीक रोकने के लिए सख्त और समयबद्ध प्रावधानों के साथ-साथ दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करता है, जिससे छात्रों का भविष्य अधिक सुरक्षित होगा। उन्होंने सभी दलों से छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते हुए विधेयक पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा करने की अपील की।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन देने से संबंधित एकल पीठ के आदेश पर...
झारखंड 
प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे कैटामाइन की ड्रग इंस्पेक्टर ने की पुष्टि देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी...
उत्तराखंड 
एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा स्टेशन पर 24 नंबर प्लेटफार्म का शुभारंभ 

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए रेलवे ने उठाया कदम कोलकाता। यात्रियों की सुविधा...
पश्चिम बंगाल 
रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा स्टेशन पर 24 नंबर प्लेटफार्म का शुभारंभ 

नीट-यूजी पेपर लीक की पहली सुनवाई टली, अब अगली सुनावाई 3 अगस्त को तय

सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई अधिवक्ता नहीं हुआ पेश नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की...
राष्ट्रीय 
नीट-यूजी पेपर लीक की पहली सुनवाई टली, अब अगली सुनावाई 3 अगस्त को तय

राजा मुथुपंडी ने जीता रजत पदक, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश को आप पर गर्व

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीत का नाम दर्ज कर भारत का बढ़ाया मान नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार...
राष्ट्रीय 
राजा मुथुपंडी ने जीता रजत पदक, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश को आप पर गर्व

उत्तर प्रदेश

पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

बदायूं। सियासत की बिसात भी अजीब खेल दिखाती है, कभी अपने ही अपनों से सवाल करवाती है। वादों की महफ़िल...
उत्तर प्रदेश 
पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

शराब के नशे में हुए विवाद में मारपीट, गंभीर घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम उरई। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी