एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे कैटामाइन की ड्रग इंस्पेक्टर ने की पुष्टि

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और थाना सेलाकुई पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।

सोमवार को एसटीएफ कार्यालय से बताया गया कि खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सेलाकुई क्षेत्र में घेराबंदी कर दोनों आरोपिताें को पकड़ा। स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जाए जा रहे पदार्थ की मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर ने कैटामाइन के रूप में पुष्टि की।

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत ये खबर भी पढ़े : हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपिताें ने बताया कि वे खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को यह खेप पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन और पूरे ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम कुमार निवासी जमनपुर, सेलाकुई और अंकित तिवारी निवासी हरदोई (वर्तमान निवासी सेलाकुई) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कूटी जूपिटर और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/22(सी)/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस या एसटीएफ, एएनटीएफ को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 'ड्रग्स फ्री देवभूमि' अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बदायूं: तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, दिल साफ़ नहीं आपका तो कैसी इबादत...

   बदायूं। चराग़-ए-सुख़न और बज़्म-ए-अब्र के बैनर तले सरसैयद पैरामेडिकल कॉलेज में तरही मुशायरे का आयोजन किया गया। स्थानीय व बाहरी...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं: तरही मुशायरे में शायरों ने बांधा समां, दिल साफ़ नहीं आपका तो कैसी इबादत...

सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर, आज थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कुर्थिया के समीप गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मैंगो फेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, 150 महिलाओं ने एक साथ मिलाया आम का अचार

महिलाओं ने पारंपरिक स्वाद को दिलाई नई पहचान देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार पारंपरिक भारतीय अचार बनाने की विरासत को...
उत्तराखंड 
मैंगो फेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, 150 महिलाओं ने एक साथ मिलाया आम का अचार

ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौत

संत कबीर नगर, गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौत

प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन देने से संबंधित एकल पीठ के आदेश पर...
झारखंड 