छत्तीसगढ़ में मलेरिया का कहर, पिछले 10 दिनों में तीन मासूमों ने गंवाई जान

बस्तर संभाग में 8426 मरीज पॉजिटिव

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मलेरिया के मरीज मिलते विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर कर रहीं इलाज

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मर्दापोटी बालक आश्रम में पढ़ने वाले चौथी कक्षा के छात्र सुभाष कुमेटी (9) की रविवार काे इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में दो दिन में मलेरिया से दो बच्चों की जान जा चुकी है। बीते 10 दिनों में यह तीसरी मौत है, तीनों मृतक स्कूली बच्चे हैं। वहीं छात्रावास के 11 बच्चे पॉजिटिव पाये गये हैं। मलेरिया के मरीज मिलने के बाद कांकेर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर विभाग अलर्ट मोड पर है। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

कांकेर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मर्दापोटी और इरादाह छात्रावास में कुल 11 छात्र मलेरिया संक्रमित मिले हैं। प्रभावित छात्रावासों और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर इलाज कर रही हैं। जांच करने के साथ ही दवायें बांटी जा रही हैं। सभी छात्रावासों में विशेष निगरानी बरती जा रही है। स्वास्थ्य जांच में मलेरिया पॉजिटिव मिले तामेश्वर भास्कर (7) और विक्रम मंडावी (8) की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। नवीन कुमेटी का इलाज एमसीएच अलबेलापारा में चल रहा है। मृतक छात्र सुभाष की तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में झाड़-फूंक कराने ले गए थे। गंभीर हालत में रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लगातार मौतों के बाद सहायक आयुक्त जया मनु और जिला स्वास्थ्य अधिकारी की टीम आश्रम पहुंची और बच्चों का दोबारा टेस्ट कराया।

राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम  ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी ने आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का किया प्रयास: डिप्टी सीएम 

बस्तर संभााग को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए अभियान का 14वां चरण चल रहा है, लेकिन संक्रमण नहीं थम रहा है। इस साल जनवरी से अब तक 8426 लोग मलेरिया से पीड़ित हो चुके हैं। बस्तर में एक तरफ स्वास्थ्य विभाग कागजों पर 'मलेरिया मुक्त अभियान' का दावा कर रहा है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि संक्रमण रोकने का सबसे मुख्य हथियार मेडिकेटेड मच्छरदानी पिछले दो साल से बांटी ही नहीं गई है। मानसून के साथ ही जुलाई-अगस्त से दिसंबर तक बस्तर में मलेरिया का पीक सीजन रहता है।

आदिम जाति कल्याण विभाग कांकेर के सहायक आयुक्त जया मनु ने बताया कि 22 जुलाई को सभी छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी, तब कोई भी मलेरिया संक्रमित नहीं मिला था। 24 जुलाई के बाद अचानक मामले सामने आए हैं।

कांकेर सीएमएचओ डा. आरसी ठाकुर ने बताया कि 22 तारीख तक तो कोई पॉजिटिव भी नहीं आया था। हमारी टीम 22 तारीख को भी जांच के लिए गई थी। लेकिन 24 तारीख को जब पुनः आए तब कुछ पॉजिटिव मिले और आज भी जांच कराई तो कुल 8 केस पॉजिटिव आए हैं। इरादा में अभी 3 केस पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मलेरिया इतना तेजी से नहीं फैलता, लेकिन इस बार अचानक मलेरिया में कन्वर्ट हो रहा है। मलेरिया अपने आप में जानलेवा बीमारी हो जाती है। सीएमएचओ ने बताया कि विभाग की टीम हॉस्टल-आश्रम जाकर लगातार परीक्षण कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर, आज दिनांक 27.07.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कुर्थिया के समीप गोरखपुर से बस्ती की ओर जा...
उत्तर प्रदेश 
सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

मैंगो फेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, 150 महिलाओं ने एक साथ मिलाया आम का अचार

महिलाओं ने पारंपरिक स्वाद को दिलाई नई पहचान देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार पारंपरिक भारतीय अचार बनाने की विरासत को...
उत्तराखंड 
मैंगो फेस्ट में बना अनोखा रिकॉर्ड, 150 महिलाओं ने एक साथ मिलाया आम का अचार

ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौ/त

संत कबीर नगर, गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौ/त

प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन देने से संबंधित एकल पीठ के आदेश पर...
झारखंड 
प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे कैटामाइन की ड्रग इंस्पेक्टर ने की पुष्टि देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी...
उत्तराखंड 
एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर, आज दिनांक 27.07.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत कुर्थिया के समीप गोरखपुर से बस्ती की ओर जा...
उत्तर प्रदेश 
सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना पर डीएम एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौ/त

संत कबीर नगर, गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रक ने चारपाई पर बैठे परिवार को रौंदा, बुजुर्ग दम्पति व नाती-पोते की मौ/त

पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

बदायूं। सियासत की बिसात भी अजीब खेल दिखाती है, कभी अपने ही अपनों से सवाल करवाती है। वादों की महफ़िल...
उत्तर प्रदेश 
पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर