पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। सियासत की बिसात भी अजीब खेल दिखाती है, कभी अपने ही अपनों से सवाल करवाती है। वादों की महफ़िल खूब सजी, हिस्सेदारी की बारी आई तो ख़ामोशी रही... बदायूं की समाजवादी राजनीति में इन दिनों यह पंक्ति चर्चा का विषय बनी हुई है। जब आवाज़ अपनों के बीच से उठे, तो सियासी गलियारों में उसकी गूंज और भी दूर तक सुनाई देती है। पार्टी की संगठनात्मक सूची जारी होने के बाद अपने ही नेताओं ने प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छह विधानसभा अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम चेहरा शामिल न होने पर सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराज़गी व्यक्त करते हुए पार्टी नेतृत्व का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की है।

सपा नेता मोतशाम सिद्दीकी ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने 15 जून को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बदायूं के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की भागीदारी का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि इसके बावजूद जारी की गई संगठनात्मक सूची यह संकेत देती है कि मुस्लिम समाज को दर किनार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगा।

छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : छह लाख रुपये की अफीम के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बदायूं में समाजवादी पार्टी के भीतर टिकट वितरण और संगठनात्मक पदों को लेकर समय-समय पर असंतोष सामने आता रहा है। कई बार पार्टी के ही नेता सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अपनी नाराज़गी सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते रहे हैं। ऐसे में नई संगठनात्मक सूची के बाद उठे सवालों ने एक बार फिर पार्टी के अंदरूनी समीकरणों को चर्चा का विषय बना दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के जिला या प्रदेश नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि पार्टी का पक्ष सामने आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर पद पर प्रमोशन देने से संबंधित एकल पीठ के आदेश पर...
झारखंड 
प्रमोशन विवाद में जेबीवीएनएल को हाईकोर्ट से राहत, एकल पीठ के आदेश पर लगी रोक

एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जा रहे कैटामाइन की ड्रग इंस्पेक्टर ने की पुष्टि देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी...
उत्तराखंड 
एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा स्टेशन पर 24 नंबर प्लेटफार्म का शुभारंभ 

लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए रेलवे ने उठाया कदम कोलकाता। यात्रियों की सुविधा...
पश्चिम बंगाल 
रेल यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा स्टेशन पर 24 नंबर प्लेटफार्म का शुभारंभ 

नीट-यूजी पेपर लीक की पहली सुनवाई टली, अब अगली सुनावाई 3 अगस्त को तय

सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई अधिवक्ता नहीं हुआ पेश नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले की...
राष्ट्रीय 
नीट-यूजी पेपर लीक की पहली सुनवाई टली, अब अगली सुनावाई 3 अगस्त को तय

राजा मुथुपंडी ने जीता रजत पदक, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश को आप पर गर्व

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीत का नाम दर्ज कर भारत का बढ़ाया मान नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार...
राष्ट्रीय 
राजा मुथुपंडी ने जीता रजत पदक, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- देश को आप पर गर्व

उत्तर प्रदेश

पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

बदायूं। सियासत की बिसात भी अजीब खेल दिखाती है, कभी अपने ही अपनों से सवाल करवाती है। वादों की महफ़िल...
उत्तर प्रदेश 
पीडीए पर मोतशाम सिद्दीकी: जब अपने ही उठाने लगें सवाल... पढ़ें पूरी खबर 

शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

शराब के नशे में हुए विवाद में मारपीट, गंभीर घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम उरई। उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश 
शराब पार्टी बनी खूनी खेल, एक दोस्त ने दूसरे का बहाया खून; हत्यारोपित गिरफ्तार

डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची अब तक जारी नहीं हो सकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजी से लेकर लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर तक की तैनाती अटकी