हाथरस में बड़ा हादसा, बाजरा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, किसान की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाजरा लोड कर भरतपुर मंडी जा रहे थे सरौठ के किसान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद के किसान सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाजरा लेकर जा रहे थे। यह वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में बाजरा के बोरों के नीचे दबकर एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य किसान घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें आगरा और दिल्ली रेफर किया गया है।

यह घटना थाना रिफाइनरी क्षेत्र के मथुरा बरेली हाईवे पर हुई। सादाबाद क्षेत्र के गांव सरौंठ निवासी सुक्खन अपने बड़े भाई हरपाल सिंह, रणधीर सिंह, लाखन सिंह और बघेना निवासी चंद्रवीर सिंह के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाजरा लादकर भरतपुर मंडी जा रहे थे। सोमवार रात करीब 8 बजे राल चौकी क्षेत्र में मथुरा बरेली हाईवे पर ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रॉली पलटते ही उसमें भरी बाजरा की बोरियां किसानों के ऊपर गिर गईं। 

झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज ये खबर भी पढ़े : झांसी पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, बोले- मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास की रफ्तार तेज

हादसे में सुक्खन सिंह बोरियों के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य किसानों को स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, लाखन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। रणधीर सिंह और चंद्रवीर सिंह को बेहतर इलाज के लिए आगरा भेजा गया। हरपाल सिंह को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही राल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की खबर गांव सरौंठ पहुंचते ही मृतक के परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हाथरस में बड़ा हादसा, बाजरा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, किसान की मौत

पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सादाबाद के किसान सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश 

नौकरी ढूंढ़ने नहीं, नौकरी देने की सोच पैदा कर रहा 'यूथ अड्डा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। आज की युवा पीढ़ी नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस...

अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़: 15 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर निखिल यादव उर्फ हैप्पी घायल अवस्था में गिरफ्तार

अंबेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 वरिष्ठ IPS अफसरों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

पीयूष मोर्डिया को वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त, प्रयागराज नियुक्त

ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; 20 मकान ध्वस्त

ईसीएल का दावा: प्रभावित परिवारों को 22 जुलाई 2026 को दी नोटिस पश्चिम बर्दवान। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने अवैध...
पश्चिम बंगाल 