घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार में

आईटी शेयरों में तेजी, जबकि कुछ बड़े शेयरों में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक कुछ देर के लिए हरे निशान में भी पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया।

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल ये खबर भी पढ़े : शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल

शेयरों की बिक्री की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा कमजोरी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक महिंद्रा और सिप्ला के शेयर 4.28 प्रतिशत से लेकर 2.23 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोल इंडिया, एनटीपीसी और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयर 3.85 प्रतिशत से लेकर 1.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,745 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 963 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,782 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 4.03 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 76,831.75 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 76,988.48 अंक तक आ गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही के कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर बाद यह सूचकांक गिर कर 76,705.22 अंक के स्तर तक आ गया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 15.56 अंक की मामूली बढ़त के साथ 76,851.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 24.70 अंक फिसल कर 23,971.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण यह सूचकांक थोड़ी देर में ही लगभग 45 अंक उछल कर हरे निशान में 24,040.90 अंक तक आ गया।

इसके बाद बाजार में शेयरों की बिक्री होने लगी, जिससे इस सूचकांक की चाल में दोबारा कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 2.30 अंक की सांकेतिक तेजी के साथ 23,998.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 776.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,835.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 228.50 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की उछाल के साथ 23,995.95 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। पंजाब में कथित पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर विरोध...
राष्ट्रीय 
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग

घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
 घरेलू सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

उत्तर प्रदेश

एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने दीवानी न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बजरडीहा स्थित वीडीए कॉलोनी में मंगलवार तड़के एक युवक...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: युवक की चाकू मारकर हत्या, कमरे में मिला रक्तरंजित शव; दोस्त हिरासत में