शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली चाल

टीसीएस, एचसीएल टेक, ओएनजीसी और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी दिखी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • बाजार की शुरुआत करीब 0.70% गिरावट के साथ हुई।
  • लिवाली के समर्थन से सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार आया।
  • सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 280.84 अंक गिरकर 77,288.55 पर कारोबार कर रहा था।

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ जाने की वजह से बने वैश्विक दबाव के कारण घरेलू बाजार में आज के कारोबार की शुरुआत लगभग 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के बाद पहले 20 मिनट तक मामूली उतार चढ़ाव के साथ कारोबार होता रहा। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लिवाली का सपोर्ट मिलने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आने लगी।

टेक शेयरों की तेजी से वॉल स्ट्रीट में उछाल, एशिया में मिला-जुला कारोबार जारी ये खबर भी पढ़े : टेक शेयरों की तेजी से वॉल स्ट्रीट में उछाल, एशिया में मिला-जुला कारोबार जारी

खरीदारी के सपोर्ट से हुई रिकवरी के कारण पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स की कमजोरी घट कर 0.36 प्रतिशत और निफ्टी की कमजोरी कम होकर 0.38 प्रतिशत रह गई थी।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, ओएनजीसी, एनटीपीसी और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.61 प्रतिशत से लेकर 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियशन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और नेस्ले के शेयर 1.87 प्रतिशत से लेकर 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,743 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,287 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,456 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से आठ शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 22 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 602.04 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,963.35 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से यह सूचकांक फिसल कर 76,857.43 अंक तक चला गया।

हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक ने निचले स्तर से रिकवरी करना शुरू कर दिया।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 280.84 अंक की गिरावट के साथ 77,288.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 167.50 अंक यानी 0.69 प्रतिशत टूट कर 24,039.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही वैश्विक दबाव की वजह से पहले 20 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक फिसल कर 24,000.20 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 92.65 अंक की कमजोरी के साथ 24,114.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,569.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 244.10 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,206.90 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

आज के समय में न्यायपालिका केवल संविधान की व्याख्या करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में नागरिकों के अंतिम...
विचार मित्र 
क्या न्यायपालिका पर घट रहा है जनविश्वास? -महेन्द्र तिवारी

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

देहरादून।  टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने आज उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक कल्याण और आजीविका से जुड़े कई सामुदायिक विकास...
राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में टोयोटा का बड़ा CSR मिशन, शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

मृतक की पहचान रोशन बैठा (13) के रूप में हुई। आरोपी चाचा अनिल बैठा पर हत्या का आरोप। आरोपी को...
झारखंड 
पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रतलाम-इंदौर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में रतलाम जिला चिकित्सालय के बाल रोग...
मध्य प्रदेश 
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, बाल रोग विशेषज्ञ और उनके ससुर की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (60) निवासी रामगढ़, संग्रामपुर के रूप में हुई। परिजनों ने समय पर उपचार नहीं मिलने...
उत्तर प्रदेश 
संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा