पलामू में अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 13 साल का भतीजा, चाचा ने चाकू मारकर की हत्या

पुलिस ने आरोपी को कुमनी जंगल से किया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • मृतक की पहचान रोशन बैठा (13) के रूप में हुई।
  • आरोपी चाचा अनिल बैठा पर हत्या का आरोप।
  • आरोपी को शक था कि भतीजे की दादी ने उसके बेटे की मौत के लिए कथित तौर पर तंत्र-मंत्र किया था।

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव में सोमवार सुबह एक चाचा ने नाबालिग भतीजे की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपित को घटना के कुछ घंटे बाद घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर कुमनी जंगल से गिरफ्तार किया गया।

घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे की पहचान रोशन बैठा ( 13) पिता साधु बैठा के रूप में हुई है। आरोपित चाचा अनिल बैठा है। एक साल पहले अनिल के बेटे की मौत हो गई थी।

झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व ये खबर भी पढ़े : झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

अनिल को आशंका थी कि रोशन की दादी समुद्री देवी (उसकी चाची) ने भूत प्रेत लगाकर उसके बेटे को मार डाला है। इसी संदेह में अचानक मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। रोशन मां-बाप का एकलौता पुत्र था। घटना सुबह 6:30 बजे के आसपास हुई।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी
के अनुसार सुबह उठने के बाद रोशन घर के पास खेल रहा था। मौका देखकर अचानक अनिल बैठा वहां पहुंचा और बच्चे को पकड़कर घर से 500 मीटर दूर खेत के पास ले गया। अनिल अपने चेहरे को कपड़े से बांधे हुए था।

अनिल ने रोशन के पेट और पीठ के हिस्से को पहले चाकू से गोदा और गला दबाकर हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देते कई ग्रामीणों ने देखा और पीड़ित परिवार को जानकारी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद अनिल मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से डीएसपी राजेश यादव और थाना से अवर निरीक्षक बाबूलाल दुबे मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूचना मिलने के बाद से थाना प्रभारी लाल जी आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संभावित जगहों पर छापामारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर कुमनी जंगल छिपा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ( एमएमसीएच) में भेज दिया गया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कोलकाता में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु

घटना के बाद पुलिस ने पूछताछ की तेजकोलकाता। उत्तर दमदम क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, कुख्यात अपराधी राजा दत्त की मृत्यु

कुण्डा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़  दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के...
कुण्डा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्ता को कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गया गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 अभियोग पंजीकृत व 34 अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अन्तर्गत,पुलिस पुलिस...
जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 अभियोग पंजीकृत व 34 अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे की एसी ट्रेनों में यात्रियों को दिए जाने वाले बेडरोल की चोरी लगातार बढ़ती जा...
राष्ट्रीय 
भारतीय रेलवे में 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, RTI में बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

मीरजापुर। वाराणसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे-35 पर अचीतपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत