जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 14 अभियोग पंजीकृत व 34 अभियुक्तों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अन्तर्गत,पुलिस पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ में साइबर अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/ नोडल साइबर अपराध, जनपद प्रतापगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम सेल प्रतापगढ़ व जनपद प्रतापगढ़ के थानों पर संचालित साइबर हेल्प-डेस्क के साथ कई टीमों का गठन किया गया।

उक्त टीमों के द्वारा त्वरित व योजनाबद्ध तरीके से दबिश व कार्यवाही करते हुए वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध - विशेष रूप से टेलीग्राम / इंस्टाग्राम / व्हाट्सऐप आदि सोशल मीडिया से संचालित होने वाले इन्वेस्टमेंट स्कैम / डिजिटल अरेस्ट / पार्ट-टाइम जॉब / क्रिप्टो-ट्रेडिंग फ्रॉड आदि में प्रयुक्त होने वाले बैंक खाते(म्यूल बैंक खाते) तथा मोबाइल नंबर धारकों के विरुद्ध देश भर के "कुल 19 राज्यों में दर्ज 89 NCRP शिकायतों में शामिल 17 व्यक्तियों" को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी और सत्यापन के उपरान्त कुल 14 मुकदमे जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न थानों पर पंजीकृत किये गये। इन बैंक खातों व मोबाइल नंबर का दुरुपयोग देश भिन्न-भिन्न राज्यों से लगभग रकम 12 करोड़ 18 लाख रुपये(₹12,18,08742.27) के साइबर फ्रॉड में संलिप्तता पायी गयी। पूछताछ के बाद प्राप्त साक्ष्यों व अन्य इनपुट पर साइबर सेल द्वारा गहनता से जाँच की जा रही है।

यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर ये खबर भी पढ़े : यूपी पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, लखनऊ को जल्द मिल सकता है नया पुलिस कमिश्नर

किसी भी साइबर अपराध में बैंक खाते तथा मोबाइल नंबर का ही सबसे बड़ा रोल होता है। ये बैंक खाते तथा मोबाइल नंबर सामान्य रूप से कुछ कमीशन के लालच में एजेंटों के माध्यम से सुदूर बैठे साइबर अपराधियों को दिए जाते हैं तत्पश्चात इन बैंक खातों व मोबाइल नंबर का उपयोग कर देश भर में हो रहे साइबर फ्रॉड (Investment Scam, Gaming, Trading, Digital Arrest etc.) में किया जाता है। इसी प्रकार साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल नम्बरों का प्रयोग फ़ोन करके पीड़ित को ठगने / फेक सोशल मीडिया चैनल (Telegram/whatsapp etc.), मेल आई०डी० बनाने आदि में किया जाता है।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

आराेपिताें की तलाश में जुटी पुलिस  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र की रक्षा ही सर्वाेच्च साधना है देवभक्ति के साथ देशभक्ति ही हमारा परम धर्म...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित

बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद फरार कबाड़ी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में बागपत।...
उत्तर प्रदेश 
बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

315 बोरतमंचा, जिंदा एवं 2 खोखा, एक बांका छुरी बरामद फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली से...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद में पुलिस का एक्शन, 25 हजार का इनामी गोकश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार