बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

एक शातिर अपराधी पर 36 मुकदमा दर्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद
  • फरार कबाड़ी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में

बागपत। उत्तर प्रदेश की खेकड़ा थाना पुलिस ने तार चोरी की घटनाओं में शामिल तीन चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। यह चोर कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटनाओं का सामान उठाने के लिए जंगल में आए थे। जिनको पुलिस चेकिंग के दौरान घेर लिया गया। आरोपितों के पास से चोरी किए तार का बंडल और तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोरों में एक शातिर अपराधी भी शामिल है, जिसके खिलाफ मेरठ मंडल के कई जिलों में 36 मुकदमे दर्ज हैं।

खेकड़ा थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने सोमवार को बताया कि खेकड़ा थाना क्षेत्र में काफी समय से तार चोरी की घटनाएं हो रही है। जिनका खुलासा करते हुए चार अपराधी पहले जेल भेजे जा चुके हैं। उनसे की गई पूछताछ के आधार पर ही रविवार की रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश सामान लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो चोर घायल हैं, जिनको खेकड़ा सीएससी पर भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मेरठ खरखोद निवासी जगत उर्फ मामा,

61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन ये खबर भी पढ़े : 61.38 करोड़ की सीवर-पेयजल परियोजना से बदलेगी हुकुलगंज वार्ड की तस्वीर, मिलेगा मुफ्त जल कनेक्शन

देवेंद्र राजपूत उर्फ भूरा और अमन उर्फ काला के रूप में हुई है। जगत के खिलाफ मेरठ मंडल के विभिन्न जिलों में 36 मुकदमे दर्ज है। पुलिस का कहना है आरोपितों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इसके साथ ही जंगल से तार के टुकड़ों से भरा एक बोरा भी मिला है।

थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया है कि चोर बागपत जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और सारा सामान गाजियाबाद के कबाड़ी को बेच रहे थे। एक कबाड़ी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक कबाड़ी अभी फरार चल रहा है। पुलिस जल्द ही फरार कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लेगी, ताकि बागपत क्षेत्र में हो रही तार चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। एसपी बागपत सूरज कुमार राय का कहना है चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। रात्रि में भी पुलिस गश्त बढ़ाकर चेकिंग चलाई जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित किए जाने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट...
राष्ट्रीय 
असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

आराेपिताें की तलाश में जुटी पुलिस  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा में हिस्ट्रीशीटर लेखराम...
छत्तीसगढ़ 
दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर की पीट पीटकर बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर दान में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
राम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने UP SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र की रक्षा ही सर्वाेच्च साधना है देवभक्ति के साथ देशभक्ति ही हमारा परम धर्म...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद फरार कबाड़ी जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में बागपत।...
उत्तर प्रदेश 
बिजली तार चोरी कर भाग रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार