परमार्थ निकेतन में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वामी चिदानन्द ने राष्ट्रसेवा का बताया महत्व

कश्मीर शहीद दिवस पर परमार्थ निकेतन गंगा आरती की समर्पित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राष्ट्र है तो हम हैं, राष्ट्र की रक्षा ही सर्वाेच्च साधना है देवभक्ति के साथ देशभक्ति ही हमारा परम धर्म
  • कश्मीर शहीद दिवस पर राष्ट्ररक्षा में बलिदान देने वाले अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश। कश्मीर शहीद दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले सभी अमर वीरों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों, सुरक्षा बलों तथा उन परिवारों के त्याग और समर्पण में निहित होती है, जो अपने प्रियजनों को मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर देते हैं।

स्वामी जी ने कहा, राष्ट्र है तो हम हैं। यदि राष्ट्र सुरक्षित है तो हमारी संस्कृति सुरक्षित है, हमारी आस्था सुरक्षित है, हमारा भविष्य सुरक्षित है इसलिए राष्ट्र की सेवा केवल सैनिकों का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और आध्यात्मिक कर्तव्य है।

17 वर्षीय किशोर ने गौला नदी में लगाई छलांग, शव बरामद, परिवार में शोक की लहर ये खबर भी पढ़े : 17 वर्षीय किशोर ने गौला नदी में लगाई छलांग, शव बरामद, परिवार में शोक की लहर

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना केवल सीमाओं की प्रहरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा की संरक्षक है। हमारे सैनिक कठिनतम परिस्थितियों, विषम मौसम और प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों में भी अदम्य साहस, अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। 

स्वामी जी ने कहा, हमारे वीर सैनिक वेतन के लिए नहीं, वतन के लिए जीते हैं। उनका प्रत्येक क्षण, प्रत्येक श्वास और प्रत्येक संकल्प भारत माता की सेवा को समर्पित होता है। जब पूरा देश चैन की नींद सोता है, तब हमारे सैनिक सीमाओं पर जागकर राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। 

उनके इस अमूल्य योगदान का ऋण कोई भी राष्ट्र कभी नहीं चुका सकता; हम केवल उनके प्रति कृतज्ञता, सम्मान और श्रद्धा व्यक्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी के आदर्श को सर्वाेच्च स्थान देती आई है। मातृभूमि की सेवा केवल संवैधानिक दायित्व नहीं, बल्कि आध्यात्मिक साधना भी है। जब देवभक्ति और देशभक्ति एक साथ चलती हैं, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण संभव होता है।

स्वामी जी ने कहा, देवभक्ति हमें करुणा, सत्य और धर्म का मार्ग दिखाती है, जबकि देशभक्ति हमें उन मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करती है इसलिए प्रत्येक भारतीय को देवभक्ति के साथ देशशक्ति का भी संकल्प लेना चाहिए। यही हमारे ऋषियों की परम्परा और भारत की सनातन चेतना का संदेश है।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रहे, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का संस्कार बने। अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना, पर्यावरण की रक्षा करना, समाज में सद्भाव बनाए रखना, संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना तथा सेवा और अनुशासन का जीवन अपनाना भी राष्ट्रसेवा के ही स्वरूप हैं।

स्वामी ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी विविधता, आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रीय एकता में निहित है। जब देश का प्रत्येक नागरिक स्वयं को राष्ट्र निर्माण का सहभागी मानता है, तो भारत निश्चित रूप से विश्व में शांति, सहअस्तित्व और मानवता का पथप्रदर्शक बन सकता है। 

परमार्थ निकेतन गंगा आरती में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सभी अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनायें व्यक्त किया। मां गंगा से प्रार्थना है कि भारत सदैव सुरक्षित, समृद्ध, एकजुट और शांति, करुणा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रकाश से आलोकित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

स्मार्टफोन बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल कई शानदार फोन बाजार में आ...
टेक-मित्र 
जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

ऐसे मामलों के बाद इलेक्ट्रिक वाहन पर ग्राहकों का उठा भरोसा उत्तराखंड। के रुड़की से इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ा एक...
उत्तराखंड 
इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित किए जाने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट...
राष्ट्रीय 
असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा