पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी आस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम इन संसाधनों को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण का निर्माण करें।

चेयरपर्सन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थिति की संतुलन बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के उन जीवनदायी मूल्यों से जुड़ने का एक महाअनुष्ठान है, जिनमें प्रकृति को पूजनीय और संरक्षित करने की भावना निहित है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को जीवनदाता माना गया है और उनका संरक्षण मानव कल्याण से सीधे जुड़ा हुआ है।

 पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य ये खबर भी पढ़े :  पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

चेयरपर्सन ने उपस्थित छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें संरक्षित कर बड़ा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यदि समाज का हर व्यक्ति इस दिशा में छोटा सा योगदान दे, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य  शहनाज बानो, सबा खानम, हिना शहरोज, रुबीना शाकिर, प्रियंका कुमारी, गीता देवी, मुनब्बर जहां, रूपाली, शाजिया खान, शीबा खान, फरजाना बेगम, शिवांगी वर्मा, प्रगति सक्सेना आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

स्मार्टफोन बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल कई शानदार फोन बाजार में आ...
टेक-मित्र 
जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल

इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

ऐसे मामलों के बाद इलेक्ट्रिक वाहन पर ग्राहकों का उठा भरोसा उत्तराखंड। के रुड़की से इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ा एक...
उत्तराखंड 
इलेक्ट्रिक स्कूटर का चेसिस टूटा.. दो हिस्सों में बंटा, सुरक्षा पर उठे सवाल, वीडियो वायरल

असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने असम के 27 लोगों को विदेशी घोषित किए जाने से जुड़े मामलों में गुवाहाटी हाईकोर्ट...
राष्ट्रीय 
असम के 27 विदेशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में तबादलों का महाधमाका! 12 घंटे में 363 PCS अफसरों का ट्रांसफर, 181 और अधिकारियों की बदली

पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

बदायूं। नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में चेयरपर्सन फात्मा रजा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण संरक्षण हमारी आस्था, आने वाली पीढ़ियों के लिए करें वृक्षारोपण: फात्मा रजा

हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

हत्या की सूचना पाते ही पुलिस की जाँच तेज हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को छोटे भाई...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर में रिश्तों का कत्ल, छोटे भाई ने बड़े भाई की बांका से काट डाली गर्दन

आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा

स्टेशन मास्टर प्रकरण में आरोपित आरपीएफ जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हो चुके हैं निलंबित
उत्तर प्रदेश 
आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे मास्टर की पिटाई पर बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ जवान पर मुकदमा