जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये बड़े स्मार्टफोन, फोल्डेबल आईफोन से लेकर सैमसंग के नए मॉडल
स्मार्टफोन बाजार में नए-नए मॉडल लॉन्च होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल कई शानदार फोन बाजार में आ चुके हैं और ग्राहकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया है। वहीं, कुछ ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, जिनका इंतजार अभी भी टेक प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर है।
iPhone Ultra पर टिकीं सभी की नजरें
ऐप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इसे इस साल सितंबर के दूसरे सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन से अलग डिजाइन के साथ आ सकता है। इसकी स्क्रीन का फॉर्म फैक्टर ज्यादा चौड़ा होने की उम्मीद है।
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि ऐप्पल की एंट्री से फोल्डेबल फोन बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कीमत की बात करें तो यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा आईफोन हो सकता है। भारत में इसके टॉप मॉडल की कीमत करीब 3 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज भी चर्चा में
फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए सैमसंग भी नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस बार अपने फोल्डेबल फोन लाइनअप में नए विकल्प पेश कर सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग Galaxy Z Fold 8 के साथ एक नया वाइड वेरिएंट भी पेश कर सकती है। इस मॉडल का वजन करीब 201 ग्राम होने की उम्मीद है, जो इसे सामान्य स्मार्टफोन के वजन के करीब ला सकता है। फोल्डेबल फोन बाजार में पहले से मजबूत स्थिति रखने वाली सैमसंग नए मॉडल्स के जरिए अपनी बादशाहत कायम रखने की कोशिश करेगी।
आने वाले समय में ऐप्पल और सैमसंग के इन प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिससे ग्राहकों को नई तकनीक और बेहतर विकल्प मिलने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
