पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महायज्ञ : बेबी रानी मौर्य

-चित्रकूट में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का कैबिनेट मंत्री ने किया भव्य शुभारंभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

-चित्रकूट में 86 लाख पौधों का रोपण कर बनाया गया कीर्तिमान-डीएफओ प्रत्यूष कटियार

चित्रकूट। वन प्रभाग एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट द्वारा सुमेरगिरि वन ब्लॉक, ग्राम पंचायत हनुवा, रैपुरा रेंज में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य,उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर,जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव,जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के चेयरमैन पंकज अग्रवाल,पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा,पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल एवं प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्यूष कटियार आदि ने पूजन के बाद हरिशंकरी एवं नवग्रह वाटिका में पौधरोपण कर एक पेड मां के नाम अभियान का भव्य शुभारंभ किया। इसके उपरांत अतिथियों ने सेल्फी प्वाइंट पर छायाचित्र खिंचवाए तथा जैव विविधता, जड़ी-बूटी, फोटो गैलरी, ओडीओपी एवं पौध भंडारा स्टॉल का अवलोकन किया।

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पौधरोपण महायज्ञ 2026 का षुभारंभ किया। कार्यक्रम की षुरूआत में शोभन सरकार के विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं लोकनायक दयाराम द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि रहीं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महायज्ञ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन को संरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लेना होगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विगत नौ वर्षों में 242 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा है। उन्होंने चित्रकूट वासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की।मंत्री ने कहा कि वृक्ष शुद्ध वायु, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु का आधार हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जनआंदोलन बनाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मण्डलायुक्त बस्ती द्वारा विकास खण्ड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा में किया गया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : मण्डलायुक्त बस्ती द्वारा विकास खण्ड सेमरियावां के ग्राम पंचायत डिघवा में किया गया वृक्षारोपण

वहीं चित्रकूट के प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार ने बताया कि वर्ष 2026 में जनपद चित्रकूट को 86 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसे 24 विभागों के सहयोग से पूर्ण किया गया। बताया कि प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक जनपद के विद्यालयों, पीएचसी, सीएचसी, ग्राम पंचायतों, अतिथि गृहों एवं अन्य संस्थानों में जनसहभागिता, भजन-कीर्तन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण गीत तथा पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया तथा बच्चों को पौधों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा , पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय,पूर्व विधायक दिनेश कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा,भाजपा केे पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाष खरे, उपाध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय,पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार, सीडीओ डी.पी. पाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव, राजेश कुमार सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार नेगी डीपीओ गोपाल कृष्ण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

कैनसस सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से 1-3 की हार के बाद स्विट्जरलैंड के मुख्य कोच...
खेल 
सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग से पश्चिम एशिया में फिर स्थिति गंभीर...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका का दक्षिणी ईरान पर हमला, प्रमुख बंदरगाह शहरों और केशम द्वीप में धमाके

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

गन्ने की खेती: मानसून में गन्ने की खेती करते समय कुछ छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करा सकती हैं. अगर समय...
खेती-बाड़ी 
 भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी गन्ने की फसल

तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

ऑफिस डेस्क :हर व्यक्ति चाहता है कि उसके करियर में तरक्की हो। लेकिन कई बार पूरी कोशिश करने के बाद...
धर्म-आध्यात्म 
तरक्की के लिए अपने ऑफिस डेस्क पर रख लें ये दो चीजें

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज की साइबर क्राइम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 110 करोड़ के साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, 114 आरोपी गिरफ्तार

बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

बलिया। बलिया के रेवती थाने में एक अधेड़ की कथित तौर पर थाने में की गई पिटाई से मौत के...
उत्तर प्रदेश 
बलिया : थाने में पिटाई से अधेड़ की मौत के आरोप पर थानाध्यक्ष समेत तीन पर कार्रवाई

गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

बाराबंकी। रामसनेहीघाट सहित जिले के अलग-अलग स्थानो पर रविवार को जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती कार्यक्रम हुआ लोगों ने उनका जमकर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोमाता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति की आत्मा है : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह

संभल । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार शाम संभल पहुंचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कब्जे हटाना योगी सरकार की प्राथमिकता, सपा-कांग्रेस ने राम मंदिर का किया विरोध : चौधरी भूपेंद्र सिंह