दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत 5 पर केस दर्ज

ससुरालजनों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सिराज, मोहलालगंज संवाददाता

मोहनलालगंज, लखनऊ। थाना नगराम में दहेज उत्पीड़न का एक मामला दर्ज हुआ है। मायका पक्ष की महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद-ननदोई पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को वादिनी किरन पत्नी धर्मवीर, निवासी ग्राम तमोरिया थाना नगराम ने थाना नगराम में तहरीर दी। महिला का मायका तमोरिया थाना नगराम और ससुराल ग्राम मस्तीपुर थाना निगोहां जनपद लखनऊ है।

पुष्प उत्पादकों के समारोह में उद्यान मंत्री ने विधायक का किया सम्मान ये खबर भी पढ़े : पुष्प उत्पादकों के समारोह में उद्यान मंत्री ने विधायक का किया सम्मान

पीड़िता ने बताया कि उसके ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने बताया कि मामला पहले मीडिएशन में गया था, लेकिन मीडिएशन फेल होने के बाद थानाध्यक्ष के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस संबंध में थाना नगराम में मु0अ0सं0 134/26 धारा 85/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत पति धर्मवीर पुत्र पियारे, ससुर पियारे, सास केशन कुमारी निवासी ग्राम मस्तीपुर थाना निगोहां और ननदोई सर्वेश कुमार व ननद धन्नो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक अल्पा देवी को सौंपी गई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने...
भाजपा के प्रशासनिक तंत्र की विफलता है दिल्ली में भवन गिरने से छात्रों की मौत -प्रमोद तिवारी

दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

औरैया। दिल्ली में पांच मंजिला हॉस्टल की इमारत ढहने से कई छात्रों की मौत की घटना में उत्तर प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिल्ली हॉस्टल हादसे में औरैया निवासी इकलौते बेटे की मौत

71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन 

लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह, मुंडन एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए हर विधान सभा क्षेत्र में पंचायत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
71 विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे पंचायत उत्सव भवन 

उत्तर प्रदेश