केजीएमयू :जन भवन में विद्यार्थियों ने किया नशा मुक्ति नाटक
— स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज बनाने पर दिया संदेश
.jpeg)
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, केजीएमयू के विद्यार्थियों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को रेखांकित करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
नाटक के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित ‘ नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति सचेत करते हुए समाज में नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
