एनएमओ ने की उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात
— स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों के हित हो रहे कार्यो पर की चर्चा
लखनऊ। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन,एनएमओ के प्रादेशिक प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री बृजेश पाठक के साथ बैठक की। इनमें उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों, छात्रों और चिकित्सकों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद किया गया। उसके साथ-साथ इंटर्न छात्रों के वेतन बढ़ाए जाने और नॉन पीजी रेजिडेंट्स के वेतन में एकरुपता के लिए किये जा रहे प्रयासों के लिए विशेष धन्यवाद किया।
बैठक में चर्चा
चिकित्सा शिक्षा विभाग में महानिदेशक की नियुक्ति पर वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षक को नियुक्त किए जाने
- चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण एवं शोधपत्र प्रस्तुति के लिए कॉन्फ्रेंस एवं रिसर्च अलाउंस दिए जाने
- पे प्रोटेक्शन का लाभ दिए जाने
- विभिन्न चिकित्सालयों को यूपीएमअससीअल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही मेडिसिन्स की मात्रा को बढ़ाए जाने
- छात्र-छात्राओं के छात्रावास की स्थिति को बेहतर किए जाने
- उनके लिए न्यूनतम मानक निर्धारित कर छात्रों को उपलब्ध कराने
- स्टूडेंट वेलफेयर कमेटी प्रत्येक कॉलेज में बनाए जाने
- प्रोन्नति के लिए समय पर इंटरव्यू किए जाने
जैसे तमाम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसी प्रकार निजी चिकित्सकों एवं PMS से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रस्तुत किया गया।
उपमुख्यमंत्री ने सभी पर सकारात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया एवं कुछ विषयों को तत्काल हल किए जाने के लिए सक्षम अधिकारियों को निर्देश जारी किया।
बीएचयू में एनएचएम के सहयोग एवं सरकारी मदद से कोक्लीयर प्रत्यारोपण लगाये जाने के विषय में भी सहमति जताई। इसी प्रकार ऑटिज्म के बढ़ते प्रभावों को देखते हुए प्राथमिकता से चिकित्सा संस्थाओं में इससे सम्बन्धित डाक्टरों और स्टाफ के भर्ती पर भी पहल करने के लिए कहा गया। इस चर्चा में समन्वयक के रूप में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर विश्वम्बर सिंह एवं डॉ भूपेंद्र सिंह थे। इस बैठक में एनएमओ पश्चिम प्रदेश क्षेत्र के महामंत्री डॉ विनोद, मेरठ प्रांत के अध्यक्ष प्रोफेसर ज्ञानेश्वर टोंक, अवध प्रांत के संगठन मंत्री डॉ कपिल शर्मा एवं डॉ जयराम, कानपुर प्रांत की अध्यक्षा प्रोफेसर आरती लाल चंदानी, गोरक्ष प्रांत के महामंत्री डॉ अमित सिंह, एनएमओ पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ कमलाकर सिंह, एमएमओ काशी के सचिव डॉ राजेश राय, सेवा भारती से जुड़े डॉ अतुल सिंह उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
