सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन हादसे के बाद आज असुरक्षित इमारतों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई और संस्थानों के लिए पीजी गाइडलाइंस की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
उपराज्यपाल ने सोमवार को दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा, छात्रों के रहने की व्यवस्था और पीजी से जुड़े नियमों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव, डीजी (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उपराज्यपाल ने असुरक्षित इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, संस्थानों की स्पष्ट जवाबदेही और शिकायतों के तेजी से समाधान व संकट के समय तालमेल के लिए डीडीएमए के तहत एक इमरजेंसी सिस्टम बनाने पर जोर दिया।
दिल्ली के मंत्री को निर्देश दिया कि वे संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक कमेटी का नेतृत्व करें। यह कमेटी संस्थानों के लिए पीजी गाइडलाइंस की समीक्षा करेगी, यूनिवर्सिटी, दिल्ली नगर निगम और डीडीए के जरिए छात्रों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशेगी और छात्रों के रहने के लिए डीडीए के खाली पड़े घरों के इस्तेमाल की संभावना का आकलन करेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
