कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

-रैपर बदलकर करता था नशे के कारोबार की सप्लाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा: प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जिले की थाना बिसंडा और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने साेमवार काे कोडीन सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त को आगरा से गिरफ्तार किया है।

मारपीट के पीड़ितों से मिले विधायक, कार्रवाई का दिलाया भरोसा ये खबर भी पढ़े : मारपीट के पीड़ितों से मिले विधायक, कार्रवाई का दिलाया भरोसा

आरोपित नई दिल्ली से कोडीन सिरप मंगाकर उसके रैपर बदलता और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसे मेडिकल स्टोरों के बजाय नशे के कारोबार के लिए महंगे दामों पर सप्लाई करता था।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि बिसंडा थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने गिरोह के मुख्य अभियुक्त बांदा जिले के कुशवाहा मैरिज हाल के पास रहने वाला प्रियांशु उर्फ किशन को सोमवार को जनपद आगरा से गिरफ्तार किया है।

उन्हाेंने बताया कि 3 सितंबर को यूपी एसटीएफ और थाना बिसंडा की संयुक्त पुलिस टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 60 लाख 45 हजार रुपये कीमत की 250 पेटियों में रखी 30 हजार शीशियां कोडीन सिरप बरामद की थीं।

साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को भी कब्जे में लेकर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान गिरोह का मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आखिरकार थाना बिसंडा पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों में बांदा निवासी धीरेंद्र, प्रवीण उर्फ लकी, रोहित और हापुड़ जिले के ग्राम भैना निवासी शेखर शामिल हैं।

प्रियांशु उर्फ किशन इस पूरे तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना था। वह नई दिल्ली से कोडीन सिरप लाकर उसके रैपर बदलने और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने के बाद अतर्रा, बांदा, चित्रकूट तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में इसकी सप्लाई करता था। सिरप को मेडिकल उपयोग के बजाय नशे के अवैध कारोबार में खपाने के लिए महंगे दामों पर बेचा जाता था।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

फिरोजाबाद। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में आज फिरोजाबाद डिवीजन कार्यालय पर किसानों की...
अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग चार घंटे के भीतर ही संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने पर धरना समाप्त

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

रांची। जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा गड़बड़ी मामले में जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की एसआईटी ने सोमवार को एक...
शिक्षा-रोजगार  झारखंड 
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

नई दिल्ली। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने व्यापार कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म के जरिए मूल प्रमाण पत्र (सीओओ) जारी करने और सत्यापन...
कारोबार 
डीजीएफटी ने एक्सपोर्टर्स के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन' की प्रक्रिया की आसान

विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

नई दिल्ली/मुंबई। देश के सबसे बड़े निज क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने 'अराइज होमकमिंग पहल की...
कारोबार 
विदेशी यूनिवर्सिटी से पढ़े भारतीयों को एक्सिस बैंक में करियर मौका

स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में...
छत्तीसगढ़ 
स्वाइन फ्लू के नए मरीजों की पुष्टि, संक्रमित मरीजों की बढ़ी संख्या

उत्तर प्रदेश

पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

फ़िरोज़ाबाद, सुहाग नगरी में सीएल डिग्री कॉलेज  अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय तक बनाये जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कार्य...
उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार को 50 लाख रु की आर्थिक सहायता दे प्रशासन - सोली जैन

संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा की ओर से रविवार को सीबी गेस्ट हाउस प्रांगण में नंद उत्सव के तहत श्रीकृष्ण...
उत्तर प्रदेश 
संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बांदा: प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल” के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद...
उत्तर प्रदेश 
कोडीन सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य सरगना आगरा से गिरफ्तार

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल