राम विनय अध्यक्ष, गिरिजेश महामंत्री निर्वाचित
एलआईसी अभिकर्ता संघ की मण्डलीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न
बस्ती - एलआईसी अभिकर्ता संघ (लियाफी1964) के मण्डलीय कार्यकारिणी का चुनाव गोरखपुर के सिविल लाइन्स रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इसमें राम विनय पाण्डेय अध्यक्ष, गिरिजेश कुमार त्रिपाठी महामंत्री और प्रशांत कुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में गोरखपुर मंडल के नौ जिलों के 20 शाखाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि लियाफी के वित्त समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान पाण्डेय रहे। अध्यक्षता एजुकेशनल कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने की। इस दौरान लियाफी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर चतुर्वेदी, चुनाव समिति के सदस्य संजय सिंह, वशिष्ठ पाण्डेय और सुरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
