सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती — भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में आज पार्टी जिला कार्यालय पर "सेवा संकल्प अभियान" के तहत जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा बस्ती के जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा एवं जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह द्वारा पंडित दीनदयाल एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. समीर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को "सेवा संकल्प अभियान" के उद्देश्य, जनसामान्य तक सेवा गतिविधियों को पहुँचाने तथा आगामी पखवाड़े के योजनाबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों — "सपनों का भारत", "नमो सेवा गाथा", "आगमन उत्सव", "कहानी बदलाव की", "विकसित भारत संकल्प", "सेवा ज्योति यात्रा", "वड़नगर से बनारस यात्रा",  "सेवा मेरा योगदान", "झोली अभियान" और "राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज",  "जनसेवा महाकुंभ महापंचायत से पार्लियामेंट", को प्रभावी ढंग से  गाँव-गली  तक  पहुँचाने  का आह्वान किया।
कार्यशाला में जिला एवं स्थानीय नेताओं ने अभियान की रूपरेखा, कार्यविभाजन एवं पखवाड़े के दौरान योजनाबद्ध गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में , संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, पवन कसौधन, रवि सोनकर, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी,  वैभव पांडेय,  राम श्रृंगार ओझा,  प्रत्यूष विक्रम सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, दिलीप पांडेय, अखण्ड सिंह, अभिषेक कुमार, प्रेमप्रकाश चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, राजकुमार शुक्ला, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, नीलम गौड़, नीरज त्रिपाठी, दिव्यप्रकाश सुधाकर पांडेय, नीरज विनय भारद्वाज त्रिपाठी, संजय पांडेय, राजेंद्र राजभर, सतीश सोनकर, के.के. सिंह, कार्मेंद्र चौहान, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिवप्रसाद चौधरी, अजय पांडेय, दिव्यांशु दूबे, वीरेंद्र गौतम, विनय यादव, राजेश तिवारी और गौरव त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकार, जनप्रतिनिधि, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पूर्णकालिक सीईओ सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के नाम से सोशल...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी