सबके सहयोग से बनेगी प्रदेश में सपा की सरकार- महेन्द्रनाथ यादव

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र की बूथवार सघन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अभी से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियांें में जुट जाय। कहा कि चुनाव का बिगुल बजने का इंतजार न करें, अपने-अपने बूथों पर निरन्तर सजग रहे, कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगे। जनता बदलाव का मन बना चुकी है। सबके सहयोग से प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है।
जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा कुशासन से ऊब चुकी है, सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन के लिये सपा नेता घर-घर जाकर लोगों से संवाद बनाये और पीड़ितों की मदद करें। यह भी ध्यान रहे कि मतदाता सूची पर नजर रखे और कोई मतदाता मतदान से वंचित न होने पाये। यह चुनाव देश, प्रदेश का भविष्य तय करेगा।
सपा की मासिक बैठक को  विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’  राजाराम यादव,  मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, गगन पाण्डेय, आलोक यादव, गंगा यादव, प्रवीण पाठक, अखिलेश यादव, घनश्याम मिश्रा, दीनानाथ चौरसिया, नीलू सिंह, राजेन्द्र चौधरी, पवन यादव, आर.डी. निषाद, युनूस आलम, राम सिंह यादव, अशोक यादव, डब्बू यादव, आदि ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मंे जीत सुनिश्चित होने और सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये जमीनी धरातल पर कड़े परिश्रम की जरूरत है। कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगे और जन सरोकारों के लक्ष्य पूरे होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से  सीताराम चौहान, सनी मिश्र, जमील अहमद, हरीश गौतम, रवि यादव, संजय गौतम, रामजीत प्रधान, राम सिंगार यादव, आदित्य विक्रम सिंह, नित्यराम चौधरी, गुलाब चन्द्र सोनकर, सुशील यादव, जरसी यादव, रामशंकर निराला, डा. राम प्रकाश सुमन, अनिल निषाद, हरेश्याम विश्वकर्मा, मंशाराम कन्नौजिया, अकबर अली, बैजनाथ शर्मा, रजनीश पाठक, देवनाथ यादव, हिमांशु सिंह, रजनीश यादव, कुलदीप मौर्या, बेलाल अहमद, मोनू यदुबंश, सुरेश यादव  के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

 

शिक्षक दिवस पर टेट उत्तीर्ण वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में गूंजा शिक्षा का संदेश ये खबर भी पढ़े : शिक्षक दिवस पर टेट उत्तीर्ण वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में गूंजा शिक्षा का संदेश

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पूर्णकालिक सीईओ सेवानिवृत्त एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा के नाम से सोशल...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के नाम से शराब पार्टी वाला वीडियो निकला फर्जी