शिक्षक दिवस पर टेट उत्तीर्ण वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में गूंजा शिक्षा का संदेश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

शहनूर अली

निघासन खीरी 5 सितम्बर तरुणमित्र उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई निघासन के तत्वावधान में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों के सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक संघ ब्लॉक निघासन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रूप सिंह यादव एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी कुशल पाल सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र यादव रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सलाउद्दीन, नसीम अंसारी, विद्यानरेश, श्यामकिशोर मौर्य, ताहिर बैग, सलीम, रजनीश त्रिवेदी, रजनी, सबा सादाब, पारुल, नीरज मौर्य और मार्कण्डेय मौर्य समेत अन्य शिक्षक शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने और भावी पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शैक्षिक संगोष्ठी के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की जिम्मेदारियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार साझा किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक सतीश कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बहराइच में अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस लीग का सफल आयोजन

गुजरात में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 7 आईएएस अफसरों की बदली कुर्सी

गांधीनगर। गुजरात सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ आईएएस...
गुजरात 
गुजरात में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 7 आईएएस अफसरों की बदली कुर्सी

सत्य निकेतन हादसा: 3 छात्रों की हालत गंभीर, मलबे में अब भी कई छात्र फंसे

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताई गहरी चिंता  नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रविवार को बारिश के...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसा: 3 छात्रों की हालत गंभीर, मलबे में अब भी कई छात्र फंसे